फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिव तांडव नृत्य देख सभी हुए मंत्रमुग्ध

विज्ञापन
विज्ञापन
कोसीकलां। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में महाशिवरात्रि की पूर्व संध्या पर सोमवार को स्कूली बच्चों ने शानदार शिव तांडव नृत्य प्रस्तुत किया। बच्चों की मोहक प्रस्तुति ने दर्शकों की तालियां बटोरीं।
विज्ञापन

भगवान शिव की उपासना का पर्व महाशिवरात्रि कार्यक्रम का शुभारंभ रुद्राष्टक महामंत्र के साथ किया गया। तत्पश्चात कक्षा छठवीं की छात्रा तंवी, छवि, दिया, अनुष्का ने शिव तांडव नृत्य की शानदार प्रस्तुति दी गई।
इसके अलावा छात्र-छात्राओं ने शिव महोत्सव के माध्यम से महाशिवरात्रि की अनुपम छटा बिखेरी। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण शिव-पार्वती की बारात व विवाह रहा। प्रधानाचार्य पूजा कुमार ने कहा कि यह एक धार्मिक अनुष्ठान है, जो सभी की ईश्वर के प्रति आस्था को दर्शाता है। संचालन जहीर, आस्था और दीपांशी ने किया। संवाद
विज्ञापन

वैदिक हवन यज्ञ का हुआ आयोजन
कोसीकलां। पंच यज्ञ प्रचारिणी सभा ने महाशिवरात्रि की पूर्व संध्या पर सोमवार को वैदिक हवन यज्ञ एवं श्रीराम चरितमानस पाठ का आयोजन किया।
नंदगांव रोड स्थित शिव मंदिर प्रांगण में सभी ने विधिविधान के अनुसार यज्ञ और हवन में आहुतियां दीं। इस दौरान विश्व शांति के लिए प्रार्थना की। संयोजक पंडित विवेक उपाध्याय, कमलकांत शर्मा, कन्हैयालाल गोयल, योगेश धानौतिया, भूदेव शर्मा, प्रदीप लोहकना, अनिरुद्ध पालीवाल, पवन जादौन, मुकुट शर्मा, दीपक शर्मा, मोहर सिंह शर्मा, गुलाब पंडित आदि थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें