फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा दोहरा हत्याकांड: कोतवाल, चौकी इंचार्ज समेत पांच पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

Sun, 28 Jun 2020 12:15 AM IST
आगरा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा

सार

  • दोहरा हत्याकांड की जांच और खुलासे में लापरवाही बरतने पर एसएसपी ने की कार्रवाई 
विज्ञापन
दोहरे हत्याकांड के बाद तस्वीरें - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के छत्ता बाजार की गली भीकचंद में हुए दोहरे हत्याकांड की जांच और खुलासे में लापरवाही बरतने पर एसएसपी ने शहर कोतवाल अवधेश प्रताप सिंह, होलीगेट चौकी प्रभारी उमेश कुमार समेत पांच पुलिसकर्मियों को लाइनहाजिर कर दिया है। 
विज्ञापन


इस घटना की शीघ्र जांच और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रशासन पर लगातार दबाव था, लेकिन कोतवाली पुलिस इस ओर गंभीर दिखाई नहीं दे रही थी। इसी के चलते एसएसपी ने यह कार्रवाई की है। 


22 जून की सुबह छत्ता बाजार की गली भीकचंद दोहरे हत्याकांड से दहल गई थी। तीन से अधिक हमलावरों ने गोलियां चलाकर दो लोगों को मौत के घाट उतार दिया था। इन्हीं हमलावरों में से एक जिला अस्पताल में अपना चिकित्सकीय परीक्षण कराने भी पहुंच गया। उसे गिरफ्तार कर लिया गया। 
विज्ञापन

इन पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज

वारदात की जांच और खुलासे में लापरवाही बरतने पर एसएसपी गौरव ग्रोवर ने कोतवाली प्रभारी अवधेश प्रताप सिंह, होलीगेट चौकी इंचार्ज उमेश कुमार, हेड कांस्टेबल नारायन सिंह, कांस्टेबल रविंद्र और शिवकेश को लाइन हाजिर कर दिया। 

पुलिस की लापरवाही को लेकर मृतक के परिजनों में भी आक्रोश था। उनका कहना था कि वारदात के बाद ही हमलावर चिकित्सकीय परीक्षण को जिला अस्पताल कैसे पहुंच सकता है।

चार दिन से गली में लावारिस खड़ी थी बाइक

घटनास्थल से कुछ ही दूर एक गली में चार दिन से खड़ी मोटरसाइकिल पुलिस ने बरामद की है। बताया जाता है कि इस बाइक पर कोई नंबर नहीं है। पुलिस इसकी जांच में जुट गई है ।
विज्ञापन

पार्षद से दो दिन की गई पूछताछ

पुलिस ने वारदात में पूछताछ के लिए उठाए कांग्रेस के पार्षद रितेश पाठक को दो दिन बाद छोड़ दिया। दरअसल हमलावर कांग्रेस पार्षद के घर में किराए पर रहते थे। इसके कारण पुलिस ने पूछताछ के लिए उन्हें बुलाया था। 

पार्षद ने बताया कि पुलिस ने उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया था। सीओ सिटी आलोक दुबे ने बताया कि सभी को सिर्फ पूछताछ के लिए बुलाया था। अब पार्षद को छोड़ दिया है।
 
मोटरसाइकिल की छानबीन कर रही पुलिस

एसपी सिटी उदय शंकर सिंह ने बताया कि पुलिस अपना काम कर रही है, लावारिस मोटरसाइकिल की छानबीन की जा रही है। पूछताछ के लिए लाए गए पार्षद को छोड़ दिया है। जल्द ही अभियुक्तों की गिरफ्तारी की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें