दसबिसा मुकुट मुखारबिंद मंदिर के समीप परिक्रमा मार्ग में नशे में धुत्त सिपाही लड़खड़ाकर ड्यूटी दे रहा था। उसकी पेंट गीली हो रही थी तो जुबान भी लड़खड़ा रही थी। सिपाही का वीडियो बनाकर व्हाट्सएप ग्रुप पर वायरल कर दिया गया। गोवर्धन पुलिस सिपाही को अपने थाने का होने इंकार कर रही है।
वायरल वीडियो में वर्दी में तैनात सिपाही डंडा लेकर परिक्रमा मार्ग पर लड़खड़ाता हुआ दिखाई दे रहा था। खाकी पेंट भी गीला हो गया। सिपाही की हरकत कप देख लोगों ने वीडियो बनाकर इसे वायरल कर दिया। गोवर्धन पुलिस इसे अपने थाने का सिपाही होने से इंकार कर रही है।
अब सवाल खड़ा होता है कि अगर यह सिपाही गोवर्धन थाने का नहीं है तो फिर ड्यूटी किस आधार पर दे रहा है। खास यह है कि सिपाही का वीडियो वायरल होने के बाद गोवर्धन पुलिस ने जानकारी उठाने की जहमत तक नहीं उठाई। एसपी देहात श्रीशचंद ने बताया कि जानकारी कराई जा रही है कि सिपाही किस थाने का है। उसके बाद सिपाही के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।