फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुना एक्सप्रेसवे पर हादसा: डीसीएम में पीछे से घुसी सवारियों से भरी रोडवेज बस, चालक की मौत; 14 सवारियां घायल

Wed, 13 Dec 2023 02:10 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां सवारियों से भरी रोडवेज बस डीसीएम में पीछे से घुस गई। हादसे में चालक की मौत हो गई, जबकि 14 सवारियां घायल हैं। 
विज्ञापन
हादसे के बाद क्षतिग्रस्त रोडवेज बस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मथुरा में बीती रात सवारियों से भरी रोडवेज बस पीछे से डीसीएम में घुस गई। हादसे में चालक की मौत हो गई। जबकि 14 सवारियां गंभीर रूप से घायल हो गईं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर पहुंचे परिवहन निगम के अधिकारी व पुलिस टीम ने जानकारी जुटाई है।

विज्ञापन


हादसा राया थाना क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे पर हुआ। बताया गया कि आजमगढ़ डिपो की बस मंगलवार की शाम आजमगढ़ से दिल्ली के लिए रवाना हुई थी। इसमें करीब 35 सवारियां बैठी हुईं थी। रात्रि के करीब डेढ़ बजे युमना एक्सप्रेसवे पर माइल स्टोन-112 पर बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी डीसीएम में जा घुसी। इसमें टमाटर की क्रेटें लदी हुईं थीं। हादसे के बाद बस में चीख पुकार मच गई। 

चालक की मौत, 14 घायल

हादसे में बस चालक परशुराम (57) निवासी आजमगढ़ की मौके पर मौत हो गई। वहीं बस में सवार अखण्ड प्रताप, दिनेशचंद्र , एसपी सिंह , पूजा , नीलम , राकेश , अनिल कुमार सहित 14 सवारियां घायल हो गईं। इन्हें उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

हादसे की सूचना पर थाना प्रभारी अजय किशोर, परिवहन विभाग के क्षेत्रीय प्रबन्धक, आगरा बीपी अग्रवाल, सहायक क्षेत्रीय प्रबन्धक, ईदगाह डिपो राजेंद्र सिंह राजपूत, एआरएम मथुरा मदनमोहन शर्मा मौके पर पहुंच गए। उन्होंने हादसे की जानकारी जुटाई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें