फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: दस घंटे बंद रहेंगे श्रीबांकेबिहारी मंदिर के पट

विज्ञापन
विज्ञापन
वृंदावन। तीन मार्च को पड़ने वाले चंद्रग्रहण के चलते ठाकुर श्रीबांकेबिहारी मंदिर में दर्शन व्यवस्था में विशेष परिवर्तन किया गया है। ग्रहण के प्रभाव को देखते हुए मंदिर के कपाट सामान्य दिनों की अपेक्षा अधिक समय तक बंद रहेंगे। श्रद्धालुओं को केवल निर्धारित समय पर ही दर्शन का अवसर मिलेगा। सुबह नौ बजे से शाम सात बजे तक करीब दस घंटे तक मंदिर के पट बंद रहेंगे। मंदिर प्रशासन द्वारा जारी समय-सारिणी के अनुसार प्रातः कालीन दर्शन सीमित अवधि के लिए खुलेंगे।
विज्ञापन

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सुुबह राजभोग सेवा के तहत सेवायत का निज मंदिर में प्रवेश 05:15 बजे होगा तथा 06:15 बजे दर्शन खुलेंगे। इसके बाद शृंगार आरती 06:25 बजे होगी और 06:30 बजे छींटा देकर दर्शन बंद कर दिए जाएंगे। राजभोग आरती 08:25 बजे होगी, जिसके उपरांत पुनः 08:30 बजे पर्दा बंद कर दिया जाएगा। प्रातः 09:00 बजे सेवायत निज मंदिर से बाहर आ जाएंगे। उसके बाद मंदिर पूरे दिन बंद रहेगा।
इसी प्रकार शयनभोग सेवा के अंतर्गत शाम 07:00 बजे सेवायत का प्रवेश होगा जबकि श्रद्धालुओं के लिए दर्शन 08:00 बजे खोले जाएंगे। रात्रि 09:55 बजे शयन आरती होने के बाद 10:00 बजे छींटा देकर मंदिर के कपाट बंद कर दिए जाएंगे तथा 10:30 बजे सेवायत मंदिर से बाहर आ जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें