फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संकरी गलियों में डोर टू डोर हैंडकार्ट से होगा कूड़ा कलेक्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। नगर निगम मथुरा-वृंदावन के टीला क्षेत्रों और संकरी गलियों में डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन के लिए बृहस्पतिवार को हैंडकार्ट सफाई कर्मचारियों को वितरित की गई। इसके जरिए सफाईकर्मी कूड़ा एकत्रित कर सकेंगे।
विज्ञापन

महापौर डॉ. मुकेश आर्य बंधु और नगर आयुक्त अनुनय झा ने १०० हैंडकार्ट सफाई कर्मियों को सौंपी। महापौर ने बताया कि मथुरा एवं वृंदावन नगर क्षेत्र की कुंज गलियों एवं टीला क्षेत्रों के घर-घर से कूड़ा कलेक्शन कराए जाने के उद्देश्य से 100 हैंडकार्ट सफाई कर्मचारियों को उपलब्ध कराई गई हैं। ताकि टीला क्षेत्रों और संकरी गलियों में डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन की समस्या का निस्तारण हो सके।
नगर आयुक्त अनुनय झा ने बताया कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छ सर्वेक्षण-2022 को देखते हुए नगर निगम शत-प्रतिशत डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन कराया जाना है। मथुरा-वृंदावन नगर की भौगोलिक परिस्थिति के कारण डोर टू डोर गाड़ी संकरी गलियों एवं टीला क्षेत्रों नहीं जा पा रही थी। इस समस्या के निदान के लिए 100 नग हैडकार्ट कूड़ा कलेक्शन कार्य को सफाई कर्मचारियों को उपलब्ध कराई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें