फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोसी-8

विज्ञापन
विज्ञापन
कोसीकलां। राजस्थान रोडवेज की बस के परिचालक एवं यात्री के मध्य लेनदेन को लेकर विवाद हो गया। यात्री ने साथियों को बुलाकर चालक-परिचालक के साथ मारपीट कर बस में तोड़फोड़ कर दी।
विज्ञापन

शनिवार की रात में कमला नगर निवासी चिंटू दिल्ली से कोसीकलां के लिए राजस्थान रोडवेज की बस में सवार हो गया। कोसीकलां के नजदीक पहुंचने पर उसने जब परिचालक से टिकट के पीछे लिखे रुपये मांगे तो दोनों में विवाद हो गया। आरोप है कि चालक-परिचालक ने मिलकर युवक के साथ मारपीट कर दी। युवक ने अपने साथ हुई मारपीट की सूचना अपने साथियों को मोबाइल पर दे दी। बस के बाईपास पर पहुंचने से पूर्व ही करीब एक दर्जन युवक बाईपास पर पहुंच गए और बस के आते ही बस में चढ़कर चालक और परिचालक की जमकर पिटाई कर दी। प्रभारी निरीक्षक अनुज कुमार ने बताया कि तहरीर न मिलने पर दोनों पक्षों को निजी मुचलके पर छोड़ दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें