फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: पहले जमकर खाया खाना, पैसे देने की आई नौबत तो कर दिया बवाल; ढाबे में तोड़फोड़, गाड़ी कर दी क्षतिग्रस्त

Fri, 26 Jun 2026 01:55 PM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

नौहझील क्षेत्र में ढाबे पर खाना खाने के बाद पैसे मांगने पर दबंगों ने साथियों को बुलाकर जमकर तोड़फोड़ की और कर्मचारियों के साथ लाठी-डंडों व सरियों से मारपीट की। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने नामजद आरोपियों समेत अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
agra police - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के थाना नौहझील क्षेत्र में एक ढाबे पर खाना खाने के बाद पैसे मांगने को लेकर दबंगों द्वारा जमकर उत्पात मचाया। उन्होंने ढाबे में तोड़फोड़ की और वहां खड़ी संचालक की गाड़ी को क्षतिग्रस्त कर दिया। विरोध करने पर ढाबा कर्मचारियों के साथ लाठी-डंडों व सरियों से मारपीट भी की। पीड़ित ढाबा संचालक की तहरीर पर स्थानीय पुलिस ने दो नामजद आरोपियों सहित उनके अन्य साथियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  UP: बांकेबिहारी मंदिर के पास बने इन दो भवनों से बड़ा खतरा, तीन दिन का दिया अल्टीमेटम; फिर किए जाएंगे ध्वस्त


गांव नावली निवासी वृजेश कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह गांव मकरन्दगढ़ी-चांदपुर कलां मार्ग पर अपना ढाबा चलाते हैं। बीते 22 जून 2026 की शाम करीब 8 बजे पालखेड़ा निवासी विन्नो और दिलीप उनके ढाबे पर खाना खाने आए थे। खाना खाने के बाद जब ढाबे के कर्मचारी ने उनसे खाने के पैसे मांगे तो दोनों दबंगई दिखाने लगे। उन्होंने गाली-गलौज करनी शुरू कर दी। ढाबा संचालक वृजेश कुमार ने बीच-बचाव करते हुए मामला शांत कराने का प्रयास किया। आरोप है कि इसके बाद आरोपियों ने फोन करके अपने कुछ अज्ञात साथियों को मौके पर बुला लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  UP: ब्रज 84 कोस परिक्रमा में बांटी एक्सपायरी दवाएं, अब जला दिए रिकॉर्ड; वायरल वीडियो के बाद गहराया रहस्य


इसके बाद आरोपियों ने ढाबे में जमकर तोड़फोड़ की। दबंगों ने ढाबे के पास खड़ी संचालक की गाड़ी को भी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया। विरोध करने पर कर्मचारियों सतवीर और दीपक पर लाठी, डंडों और लोहे के सरियों से हमला कर दिया, जिससे वे घायल हो गए। जाते-जाते आरोपी पीड़ित पक्ष को जान से मारने की धमकी भी दे गए। घटना के बाद पीड़ित ने तुरंत डायल 112 पर फोन कर पुलिस को मामले की सूचना दी। सीओ अमरनाथ यादव ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच पड़ताल शुरु कर दी गई है।

ये भी पढ़ें -   UP: कृषि विभाग कार्यालय पर जड़ा ताला, फिर धरने पर बैठ गए किसान; मक्का की फसल बर्बाद होने पर फूटा गुस्सा


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें