फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कान्हा की नगरी मथुरा में गोवर्धन पूजा: सिर पर प्रसाद की टोकरी, विदेशी श्रद्धालु भी लगा रहे हाजिरी; VIDEO

Tue, 10 Nov 2026 12:54 PM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

गोवर्धन पूजा पर गिरिराज धाम में देश-विदेश से पहुंचे श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। विदेशी भक्त भी सिर पर प्रसाद की टोकरियां लेकर गिरिराज महाराज को भोग अर्पित कर रहे हैं।
 
विज्ञापन
गोवर्धन पूजा के लिए जाते श्रद्धालु - फोटो : वीडियो ग्रेब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा में गोवर्धन पूजा का पर्व श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ मनाया जा रहा है। इस पावन अवसर पर गिरिराज धाम में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। देश के कोने-कोने से ही नहीं, बल्कि विदेशों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु गोवर्धन पहुंच रहे हैं। भगवान श्रीकृष्ण की लीलास्थली में गिरिराज महाराज के दर्शन कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर रहे हैं।
विज्ञापन




 विदेशी भक्त सिर पर प्रसाद की टोकरियों को लेकर गिरिराज प्रभु को भोग अर्पित करने आ रहे हैं। गोवर्धन पूजा को लेकर पूरे गिरिराज धाम में भक्तिमय वातावरण बना हुआ है। श्रद्धालु गिरिराज महाराज के समक्ष पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं बड़ी संख्या में भक्त गिरिराज पर्वत की परिक्रमा कर पुण्य लाभ अर्जित कर रहे हैं। मंदिरों और प्रमुख धार्मिक स्थलों पर लगातार श्रद्धालुओं का आवागमन बना हुआ है। गिरिराज महाराज के जयकारों से समूचा धाम गुंजायमान हो रहा है। गोवर्धन पूजा के अवसर पर उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़ ब्रज की धार्मिक और आध्यात्मिक महिमा को दर्शा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें