फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा न्यूज: ट्रांस यमुना में रंगबाजों का आतंक, दो घरों पर ताबड़तोड़ फायरिंग; धमकी का ऑडियो वायरल

Tue, 10 Nov 2026 12:27 PM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

आगरा के ट्रांस यमुना क्षेत्र के नगला मोहनलाल में आरोपियों ने दो घरों पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दहशत फैला दी। घटना का सीसीटीवी फुटेज और गोली मारने की धमकी का ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
 
विज्ञापन
फायरिंग - फोटो : सीसीटीवी फुटेज
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र के नगला मोहनलाल में रंगबाजों का आतंक सामने आया है। आरोप है कि दबंगों ने दो घरों को निशाना बनाते हुए ताबड़तोड़ फायरिंग की। बताया गया है कि आरोपियों ने पहले फोन पर किसी से बातचीत की, इसके बाद घरों के बाहर पहुंचकर गोलियां बरसाईं। अचानक हुई फायरिंग से इलाके में दहशत फैल गई। घटना से जुड़े आरोपियों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद क्षेत्र में चर्चा तेज हो गई है। घटना को लेकर पुलिस की कार्रवाई पर सभी की नजरें टिकी हैं।
विज्ञापन


रंगबाजों का कहर और धमकी भरे ऑडियो
ट्रांस यमुना क्षेत्र में रंगबाजों का कहर देखने को मिला है। फोन पर बातचीत के बाद आरोपियों ने घरों के बाहर और गेट पर ताबड़तोड़ फायरिंग की। विवेक, पंजाबी और अन्य रंगबाजों का सीसीटीवी फुटेज वायरल हो रहा है। इसके साथ ही, एक युवक को गोली मारने की धमकी का ऑडियो भी वायरल हुआ है। ऑडियो में रंगबाज कहते सुनाई दे रहा है, "बहुत असलहे हैं मेरे पास, मिलो तब बताऊंगा।" उसने यह भी कहा कि वह "पूरी रात क्षेत्र में रहेगा।" आरोप है कि दो अलग-अलग युवकों के घर पर फायरिंग की गई। फायरिंग के बाद घर के बाहर कई कारतूस पड़े मिले।

पूर्व की घटनाओं का साया
यह घटना ऐसे समय में हुई है जब पहले भी रंगबाजी के चलते राज चौहान की हत्या हो चुकी है। राज चौहान हत्याकांड के बाद पुलिस ने कई गैंग के लड़कों को जेल भेजा था। थाना ट्रांस यमुना के नगला मोहन लाल का यह मामला एक बार फिर क्षेत्र में कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें