फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: लोकतंत्र रक्षक सेनानी का निधन

विज्ञापन
उमेशचंद अग्रवाल। फाइल फोटो
विज्ञापन
कोसीकलां। हरदेव गंज निवासी लोकतंत्र रक्षक सेनानी उमेश चंद अग्रवाल का रविवार की सुबह बीमारी के कारण निधन हो गया। लोगों ने उनके निवास पर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की। राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। प्रोटोकाॅल के तहत प्रभारी निरीक्षक व तहसीलदार रजनीश वाजपेयी ने गारद सहित सलामी दी।
विज्ञापन


25 जून 1975 से 21 मार्च 1977 तक देश में आपातकाल लगा था। इस अवधि में मीसा डीआईआर या देश में किसी भी कारागार में निरुद्ध रहे प्रदेश के राजनीतिक बंदियों को वर्ष 2002 में लोकतंत्र रक्षक सेनानी का दर्जा दिया। 80 वर्षीय अग्रवाल पिछले कुछ माह से बीमार थे। वह चंपा अग्रवाल इंटर काॅलेज में शिक्षक भी रहे थे।

अंतिम संस्कार उनके बड़े पुत्र अग्रवाल सभा के पूर्व मंत्री राजीव अग्रवाल और संजय अग्रवाल ने किया। उनके निधन पर चेयरमैन धर्मवीर अग्रवाल, केके अग्रवाल, दिनेश बठैनिया, हरिओम गुप्ता, राहुल जैन कामियां, अंकित गुप्ता, पूर्व चेयरमैन भगवत रूहेला, सुनील शेरगढिया, डा. अनुराग अग्रवाल, सुभाष गोयल आदि ने शोक व्यक्त किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें