फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
मथुरा। सत्यवीर फाइल फोटो। - फोटो : mathura
विज्ञापन
नौहझील (मथुरा)। नौहझील थाना क्षेत्र में शनिवार की रात को किसी वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया। बाइक सवार मौसी सास के यहां अपने परिवार से मिलकर घर लौट रहे थे।
विज्ञापन


अलीगढ़ के थाना टप्पल क्षेत्र के गोरेला की नगरिया निवासी अशोक कुमार ने बताया कि शनिवार को उनके भाई सत्यवीर सिंह (34) बाइक से मुकुंदगढ़ी में रहने वाली मौसी सास के यहां रह रही अपनी पत्नी और बच्चों से मिलने के लिए गए थे। रात को घर लौटते समय खानपुर के पास सकतपुर में किसी वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। दुर्घटना में उनके सिर में गंभीर चोट लगी।

सूचना पर पहुंची पुलिस गंभीर रूप से घायल युवक को लेकर अस्पताल पहुंची, यहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बाइक सवार से मिले आधार कार्ड और लाइसेंस के आधार पर शिनाख्त कर परिजन को सूचना दी। अशोक कुमार ने बताया कि उनके भाई सत्यवीर ने हेलमेट नहीं पहन रखा था। यदि हेलमेट पहने होते तो शायद सिर में कम चोट लगती और जान बच जाती।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें