फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: संत प्रेमानंद के शिष्य की मौत की एसआईटी या मजिस्ट्रियल जांच की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
वृंदावन। संत प्रेमानंद के शिष्य दीपक लोधी उर्फ रसिक दुलारी शरण की संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत के मामले की एसआईटी या मजिस्ट्रियल जांच की मांग उठने लगी है। सामाजिक कार्यकर्ता प्रहलाद कृष्ण शुक्ला ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश को पत्र लिखकर एसआईटी या मजिस्ट्रियल जांच कराए जाने के मांग की है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि संत प्रेमानंद के शिष्य रसिक दुलारीशरण की पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार उनके शरीर सात स्थान पर चोटें थीं, इसके अलावा प्राइवेट पार्ट भी कटा हुआ था। अधिक रक्त बहना मौत का कारण पाया गया है। उन्होंने कहा कि संत प्रेमानंद एवं श्रीहित राधाकेलि कुंज ट्रस्ट की ओर किसी भी व्यक्ति का कोई भी वक्तव्य दीपक की मौत के मामले में नहीं आया हैं, यह काफी संदेहास्पद है। मृतक के परिजन ने इसे आत्महत्या मानने से इंकार करते हुए पुलिस को लिखित शिकायत देकर बड़ी साजिश की आशंका जताई है। उनका कहना है कि 2 वर्षों से दीपक से उनका कोई संपर्क नहीं था। आश्रम प्रबंधन उसे परिजनों से मिलने भी नहीं देता था।
पुलिस को सूचना घटना हो जाने के लगभग 2 घंटे बाद अस्पताल से मिली। आश्रम में रहने वाले साधकों ने घटना के बाद आश्रम के सामने लगी सबमर्सिबल चलाकर पानी से सड़क पर पड़े खून को साफ किया। इससे पता चलता है कि मामला काफी गंभीर हैं और इस मामले में प्राप्त सबूतों को सुरक्षित रखते हुए गहनता से इस विषय की जांच अति आवश्यक है। उन्होंने बताया कि वह शीघ्र उक्त मामले में निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच के लिए इलाहाबाद हाईकोर्ट में जनहित याचिका दाखिल करेंगे और एसआईटी और मजिस्ट्रियल जांच की मांग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें