फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: पांच वर्षीय मासूम की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मांट। थाना मांट क्षेत्र के गांव जाबरा के मजरा लक्ष्मीनगर निवासी युवक के बुखार से पीड़ित पांच वर्षीय मासूम की उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजन ने अपंजीकृत चिकित्सक पर गलत इलाज करने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। पुलिस ने आरोपी चिकित्सक को हिरासत में ले लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

रामगोपाल उर्फ गब्बर का पांच वर्षीय पुत्र निखिल पिछले कुछ दिनों से बुखार से पीड़ित था। परिजन के अनुसार उसका उपचार मांट स्थित एक चिकित्सक के यहां कराया जा रहा था। आरोप है कि चिकित्सक की लापरवाही और गलत दवा देने से बच्चे की हालत बिगड़ गई। गंभीर हालत में परिजन उसे लेकर दूसरे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सीओ अमरनाथ यादव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें