फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura: दक्ष चौधरी ने फिर दी पुलिस को धमकी, शराब की दुकान बंद कराने पर किया था बवाल; जानें पूरा विवाद

Fri, 21 Nov 2025 10:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

मथुरा में शराब की दुकान बंद कराने को लेकर बवाल करने वाला दक्ष चौधरी पुलिस के लिए सिरदर्द बन गया है। उसने फिर से वीडियो जारी कर पुलिस को धमकी दी है। 
विज्ञापन
police - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वृंदावन के सुनरख मार्ग स्थित शराब की सरकारी दुकानों को बंद कराने को लेकर हंगामा करने और वृंदावन कोतवाली के एसएसआई को सोशल मीडिया पर धमकाने वाले दक्ष चौधरी की तलाश में पुलिस सरगर्मी से लगी है। पुलिस टीम दिल्ली के लिए रवाना की गई।
विज्ञापन


पुलिस ने उसकी लोकेशन ट्रस करने की कोशिश की तभी आरोपी ने अपने मोबाइल बंद कर पुलिस को गच्चा दे दिया। पुलिस टीम ने दिल्ली में ही डेरा डाल दिया है। वहीं आरोपी दक्ष चौधरी ने बृहस्पतिवार सुबह एक और वीडियो जारी कर सनातन धर्म की रक्षा के लिए आवाज उठाने के लिए सजा दिए जाने पर दुख जाहिर किया है।

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने विगत दिनों सनातनी हिंदू एकता यात्रा के समापन पर नगर में चल रहे शराब की दुकानों पर बंद करने की अपील की थी। इसके दूसरे दिन ही दिन कथित गोरक्षक दक्ष चौधरी युवकों को लेकर सुनरख मार्ग स्थित शराब की दुकान को बंद कराने के लिए पहुंचा। इसे लेकर हंगामा हुआ। इस मामले में शराब की दुकान के सेल्समैन जितेंद्र ने दक्ष चौधरी, अभिषेक ठाकुर, शिब्बो, कपिल, अक्कू पंडित एवं 15 लोगों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन


इसके बाद दक्ष चौधरी ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर कोतवाली के एसएसआई अभय शर्मा को धमकी दी थी। इससे पहले उसने वीडियो जारी कर कहा कि संत प्रेमानंद महाराज जिस मार्ग से निकलते हैं, उस मार्ग पर शराब की दुकान उचित नहीं है। सनातन धर्म की आवाज उठाने की देश में सही सजा है कि उसके विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर पुलिस द्वारा गिरफ्तारी की जा रही है। सीओ संदीप सिंह ने बताया कि पुलिस की टीम लगातार आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें