फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: सजी सांस्कृतिक रसधारा, लोक कला ने मोहा मन

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। बरसाना में आयोजित प्रसिद्ध लठामार होली ने जहां श्रद्धालुओं और पर्यटकों को अद्भुत आनंद का अनुभव कराया, वहीं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने इस उत्सव को आध्यात्मिक ऊंचाई प्रदान की।
विज्ञापन

बरसाना में लठामार होली उत्सव में सांस्कृतिक आयाम भी विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के तत्वावधान में श्रीराधा बिहारी इंटर कॉलेज सहित विभिन्न मंचों पर ब्रज और आसपास से आए कलाकारों ने होली के पारंपरिक गीत, रसिया, भजन और लोकनृत्य प्रस्तुत कर वातावरण को भक्तिरस से सराबोर कर दिया। प्रख्यात कलाकार अभिलाषा वर्मा, बनवारी लाल शर्मा, दीपिका शर्मा, जीतेंद्र कुमार और कैलाश पियूष ने अपने साथियों के साथ लोकसंगीत की प्रभावशाली प्रस्तुतियां दीं।
स्ट्रीट परफॉर्मेंस कलाकारों की टोलियों ने गलियों और चौपालों में अपनी प्रस्तुतियों से होली के उल्लास को और विस्तार दिया। छोटे-छोटे मंचों पर ढोलक, मंजीरा और हारमोनियम की मधुर स्वर लहरियों के साथ जब रसिया गूंजे, तो श्रद्धालु भी झूम उठे।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के सीईओ सूरज पटेल ने कहा कि ब्रज में बरसाना की लठामार होली प्रसिद्ध रहती है। यहां की होली केवल एक परंपरा नहीं बल्कि लोककला, संगीत, आस्था और सांस्कृतिक विरासत का जीवंत उत्सव है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें