फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: फसल बीमा फर्जीवाड़े की होगी रिकवरी... तीन सौ से अधिक किसानों की सूची तैयार; कहीं जद में आप भी तो नहीं?

Sun, 26 Nov 2023 12:00 AM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

मथुरा में फसल बीमा फर्जीवाड़े की होगी रिकवरी... तीन सौ से अधिक किसानों की सूची तैयार; कहीं जद में आप भी तो नहीं?
विज्ञापन
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मथुरा में फसल बीमा घोटाले से जुड़े 311 किसानों की सूची जनपद की विभिन्न तहसीलों को भेज दी गई है। पूर्व में भी इन किसानों को जनपद स्तर पर कृषि विभाग ने नोटिस जारी किए थे, लेकिन इनका संज्ञान किसानों ने नहीं लिया।

विज्ञापन


गौरतलब रहे कि जनपद में करीब पांच हजार से अधिक किसानों ने फर्जी तौर पर फसल बीमा का लाभ उठाया है। दो साल के दौरान बगैर खेत और बगैर फसल के बीमा कंपनी, तहसील और कृषि अधिकारियों के साथ सांठगांठ करते हुए किसान फर्जी तौर पर बीमा राशि हासिल कर गए। एक साल की जांच के दौरान जनपद के अधिकारियों की भूमिका भी संदिग्ध रही है। चंद किसानों की जांच के अलावा पूरे मामले पर पर्दा डालने की कोशिश की गई।

यह भी पढ़ेंः- UP: पूर्व थाना प्रभारी ने पत्नी के खिलाफ लिखाई रिपोर्ट...तो उन पर दूसरी महिलाओं से अवैध संबंध और पीटने का आरोप
विज्ञापन


कृषि विभाग के फसल बीमा से जुड़े जिम्मेदार अधिकारी इस पूरे मामले पर पर्दा डाले रहे। अब इस मामले की जांच शासन स्तर से भी हो रही है। इस जांच के दायरे में पांच हजार किसान रडार पर हैं। इसमें अधिकांश जनपद की छाता और गोवर्धन तहसील के गांवों से जुड़े हुए हैं। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- Vrindavan: नौका विहार के साथ कार्तिक उत्सव शुरू, श्रीराधा वृंदावन चंद्र ने कुंज महल में भक्तों को दिए दर्श

उपनिदेशक कृषि रामकुमार माथुर ने बताया कि 311 किसानों को इस मामले में कृषि विभाग नोटिस जारी किए थे। अब उन किसानों के खिलाफ रिकवरी का आदेश जारी कर दिया है। रिकवरी का आदेश तहसील को दिए गए हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें