फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूट एक, खुलासे दो

Mon, 19 Oct 2015 11:45 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथ्ाुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के विकास बाजार स्थित सिटी पोस्ट ऑफिस में 31 जुलाई को हुई लूट का दो बार खुलासा हो गया। पहली बार मथुरा पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर इसके खुलासे का दावा किया था। अब ग्रेटर नोएडा पुलिस ने मोनू सोलंकी नाम के युवक से डाकघर से लूटे गए प्रपत्र बरामद कर दूसरी बार इस घटना की कड़ियां खोल दी हैं। अब तक इस लूट में दो युवकों के शामिल होने की बात बताई जाती रही। अब पुलिस वारदात चार लुटेरों की बात कर रही है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि 31 जुलाई 2015 को सुबह 8:40 बजे विकास बाजार स्थित सिटी पोस्टऑफिस के कर्मचारी सत्यप्रकाश शर्मा और ब्रिजेंद्र सिंह से दो लुटेरों ने आधा दर्जन डाकघरों के किसान बचत पत्र, 90000 रुपये नकदी सहित कुछ अन्य कागजात लूट लिए थे। मामले में सिटी पोस्टमास्टर ने दो अज्ञात लुटेरों के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई। इस घटना के बाद ही राया में गैस एजेंसी लूट और भाई बहन से लूट सहित एक अन्य लूट हुई थी। इसमें तत्कालीन एसओ राया अरविंद सिंह ने दो आरोपी सत्यवीर निवासी गांव नगला बेर बलदेव और टीटू निवासी गांव पंडारी को पकड़ा था।

इन दोनों से लूटी गई बाइक और अन्य सामान बरामद किया। कोतवाली मथुरा पुलिस ने भी इन लुटेरों पर 31 अगस्त को खुलासा करते हुए विकास बाजार में हुई डाकघर लूट का खुलासा कर दिया। इसमें बरामदगी केवल 10 हजार दर्शाई। लूटा गया कोई सरकारी प्रपत्र मोहर आदि बरामद नहीं हुई थी। यह पूरा खुलासा पत्रकार वार्ता में किया गया था। डाकघर लूट में पीड़ितों ने अब तक यही बताया कि उनसे दो युवकों ने ही लूट की थी। इस कारण मथुरा पुलिस के खुलासे के बाद इस प्रकरण को खत्म समझा जा रहा था।
विज्ञापन


लेकिन, रविवार को ग्रेटर नोएडा जनपद की कासना पुलिस ने एक लुटेरे मोनू सोलंकी से मथुरा डाकघर से लूटे गए लाखों के किसान बचत पत्र, मोहरें और अन्य कागजात बरामद किए। इसके बाद घटना की परतें दोबारा खुल गईं। मामले में अब मथुरा पुलिस का कहना है कि डाकघर लूट में दो नहीं चार लुटेरे शामिल थे जो अब तक फरार रहे लेकिन पीड़ित अब भी दो ही लुटेरों की बात कह रहे हैं। सूत्रों के अनुसार पुलिस ने मोनू के पकड़े जाने के बाद जनरल डायरी में भी मामले को नया रूप दे दिया है।  वहीं मोनू ने अपने एक और साथी दीपक शर्मा निवासी राजपुर बांगर बुलंदशहर के फरार होने की बात कही। इधर, आगे कार्रवाई के लिए मथुरा कोतवाली से एक दरोगा को कासना थाने भेजा गया है।



विकास बाजार डाकघर लूट में दो नहीं ज्यादा लुटेरे थे। दो लुटेरों ने ऊपर लूट की थी और दो लोग वाहन लेकर नीचे खड़े थे। कासना पुलिस से संपर्क किया है। मोनू सोलंकी और अन्य का शीघ्र ही पुलिस कस्टडी रिमांड लिया जाएगा।
विज्ञापन


चक्रपाणि त्रिपाठी
सीओ सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें