फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशीले पाउडर के साथ पकड़ा गया शातिर जहरखुरान

Mon, 19 Oct 2015 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ देवरिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सदर रेलवे स्टेशन पर जहरखुरानी करने  वाले शातिर युवक को जीआरपी ने गिरफ्तार किया। उसके पास से नशीली पाउडर बरामद हुआ है। \सुर्ती और पान के लिए चूना बताकर शातिर यात्रियों को खिलाता था। पकड़ा गया जहरखुरानी देवरिया बरौनी रोड पर जहरखुनारी करता था। पुलिस ने युवक को जेल भेज दिया।जीआरपी प्रभारी, आरक्षी के साथ प्लेटफार्म पर टहल रहे थे। इसी बीच एक संदिग्ध युवक को पुलिस ने पूछताछ के लिए हिरासत में लिया। युवक के पाकेट से सफेद रंग का पाउडर बरामद हुआ। उसने पुलिस को बताया कि पाउडर चूना है उसका प्रयोग सुर्ती खाने में करता है। सिपाही ने पाउडर चखा तो संदेह हुआ। पूछताछ के बाद उसने बताया कि वह ट्रेन में जहरखुरानी का काम करता है। सफेद पाउडर को वह चूना बताकर लोगों को रास्ते में खिलाता है। बेहोश होने के बाद नगदी सहित अन्य सामान लूूट लेता था। जहरखुरान खासकर लोकल डिब्बे में यात्रा करता है। जहां आसानी से लोगों को अपना शिकार बना लेता है। युवक की पहचान भटनी के विशुनपुर निवासी राजू रावत के रुप में की गई है। एसओ सुधीर सिंह ने बताया कि जहरखुरान बरौनी रुट पर लोगों को शिकार बनाता था। स्टेशन के प्लेटफार्म पर गिरफ्तार किया गया। उसके पास से नशीला पाउडर और कुछ नगदी मिला है। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें