फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर हादसे में ममेरे भाइयों की मौत

Sun, 09 Apr 2017 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मथुरा
विज्ञापन
accident - फोटो : graphic
विज्ञापन
रविवार की सुबह 10 बजे हाईवे पर गांव बिलौंठी कट के समीप कैंटर की टक्कर से बाइक सवार ममेेरे भाइयों की मौत हो गई। रिश्तेदारी में हुई गमी में भाग लेने आ रहे दोनों भाइयों के कानों में ईयरफोन लगा था। बताया जा रहा है कि कान में ईयरफोन लगा होने से वो पास से निकल रहे कैंटर का उनको पता नहीं चल पाया और उसकी चपेट में आ गए। उधर, एक्सप्रेसवे और राष्ट्रीय राजमार्ग पर अलग-अलग दुर्घटनाओं में तीन की मौत हो गई।
विज्ञापन


दिल्ली के नागलोई निवासी राजेश (22) पुत्र अमर सिंह और सतीश (30) पुत्र रामनिवास अपनी रिश्तेदारी में हुई मौत के बाद तेरहवीं में भाग लेने आ रहे थे। युवकों की बहन थाना हाईवे के गांव अमरा में रहती है। बाइक सवार दोनों भाई हाईवे पर गांव बिलौंठी केे समीप पहुंचे ही थे कि पास से निकल रहे कैंटर की चपेट में आ गए।

बाइक सवार दोनों भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने दोनों युवकों की बहन को सूचित किया। मृतक के रिश्तेदार कमल सिंह ने दुर्घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई है।  छाता कोतवाली प्रभारी गिरीश चंद तिवारी ने बताया कि दोनों ममेरे भाई थे।
विज्ञापन


उधर, नौहझील क्षेत्र में माइल स्टोन-62 के समीप कंबाइन हार्वेस्टर को सड़क किनारे खड़ा करके चेक कर रहे चालक को ट्रक ने चपेट में ले लिया। पटियाला के गांव निनांसू निवासी कंबाइन चालक रघुवीर सिंह(52) पुत्र माधौ सिंह की मौत हो गई। कंबाइन में सवार साथी ने हादसे की यूपी 100 को सूचना दी।

तीसरा हादसा बाजना पुल के समीप हुआ। गोवर्धन के गांव पलसों निवासी पवन कुमार (25) पुत्र मेघश्याम शनिवार की रात पुल के समीप वाहन के इंतजार में खड़े थे। आगरा की तरफ से आए ट्रक ने उनको चपेट में ले लिया। गंभीर घायल अवस्था में पवन को नयति हास्पिटल में भर्ती कराया गया। देर रात युवक ने दम तोड़ दिया।

चौथा हादसा नवादा के समीप हुआ। थाना सदर बाजार की शक्तिधाम कालोनी निवासी रूप सिंह (50) पुत्र गुरदयाल बाइक पर घर लौट रहे थे। रास्ते में नवादा के समीप ट्रैक्टर की टक्कर से रूप सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। उन्होंने हेलमेट नहीं लगाया हुआ था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें