फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

80 तोले के गहने व 25 हजार की नकदी साफ

Sun, 09 Apr 2017 11:57 PM IST
yamuna nagar beuro
विज्ञापन
c - फोटो : yamuna nagar
विज्ञापन
थाना फर्कपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत चोपड़ा गार्डन में सूने घर के ताले तोड़ कर चोर लाखों रुपये के जेवरात व नगदी चुरा कर ले गए। परिवार के सदस्य कुरुक्षेत्र गुए थे और रविवार सुबह लौटने पर ही चोरी के बारे में पता चला। जिसकी शिकायत गांधी नगर पुलिस चौकी में दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौका किया और फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट की टीम को भी बुलाया गया। परिवार के मुताबिक करीब 80 तोले के जेवरात व 25 हजार की नकदी चोरी हुई है। चोरों ने घर की अलमारियों को पूरी तरह से खंगाला।
विज्ञापन

चोपड़ा गार्डन निवासी अमरजीत कौर ने बताया उनकी मां जसबीर कौर बीमार है और वह कुरुक्षेत्र में रहती है। वह 31 मार्च को अपनी मां का पता करने के लिए कुरुक्षेत्र गई थी। पांच अप्रैल को उनके पति जितेंद्र सिंह भी कुरुक्षेत्र आ गए थे। इस दौरान उनकी मां ने पति को घर मे रखे पुश्तैनी जेवरात अमानत के तौर पर दे दिए। उन जेवरों को भी उन्होंने अपने घर में रख दिया। इसेक बाद पति जितेंद्र फिर से कुरुक्षेत्र में आना पड़ा। रविवार सुबह 10 बजे वह कुरुक्षेत्र से यमुनानगर घर आ गए। यहां मेन गेट पर ताला लगा हुआ था, लेकिन अंदर कमरे के ताले टूटे हुए मिले। उन्होंने अंदर जा कर देखा तो सारा सामान बिखरा हुआ था और अलमारियां खुली हुई थी। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना फर्कपुर पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद गांधी नगर चौकी इंचार्ज धर्मपाल ने टीम के साथ मौका किया। इसके अलावा फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट ने भी मौका मुआयना किया।
 
पूरे घर को चोरों ने खंगाला
 सूने घर को चोरों ने पूरी तरह से खंगाला। चोरों ने दोनों बैडरूम में रखी अलमारी का सामान को चेक किया।  घर में रखे पुश्तैनी जेवर व 25 हजार की नगदी चुरा कर ले गए। कौर ने बताया कि उनकी मां ने करीब 35-40 तोले के पुश्तैनी जेवर दिए थे, जिसमें हार, टॉपस, अंगुठियां, सिक्के, चेन व चूडिय़ा शामिल थी। इसके अलावा इतना ही सोना उनकी शादी के समय का भी घर में रखा हुआ था। बेटी की शादी के लिए भी जेवरात बनाए थे, जिन्हें भी चोर ले गए। उनके मुताबिक करीब 80 तोले सोना चोरी हुआ है। उनके सारे जीवन की जमा पूंजी चली गई। कौर ने बताया कि उनकी बेटी एमबीबीएस कर रही है, जबकि बेटा यूपी की निजी कंपनी में नौकरी करता है। पीड़ित परिवार ने कहा कि उन्हें पुलिस की कार्रवाई पर भरोसा है। कौर ने बताया कि अभी चोरी हुए सामान की सूची बना रहे हैं। यह सूची पुलिस में देंगे।  
विज्ञापन

 
जांच शुरू कर दी है : धर्मपाल
उधर, गांधी नगर चौकी इंचार्ज धर्मपाल ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस ने मौका किया था। परिवार की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट को भी बुलाया गया था। चोरी हुए जेवरात की सूची परिवार के सदस्य देंगे। कालोनी के आस पास के लोगों से संदिग्ध व्यक्तियों के बारे में पूछताछ की जाएगी। क्षेत्र में सीसीटीवी फुटेज भी देखी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें