रिफाइनरी के बिटुमिन प्लांट से 184 ड्रम चोरी के मामले में गृह मंत्रालय की तीन सदस्यीय टीम ने रिफाइनरी अधिकारियों से पूछताछ की है। टीम ने चोरी की घटना पर गंभीर रुख अपनाते हुए रिफाइनरी के आसपास अराजक तत्वों की मौजूदगी को खतरा बताया है।
इसी बीच एसएसपी मंजिल सैनी ने बुधवार को बताया कि बिटुमिन चोरी के लिए फर्जी दस्तावेज से सिम खरीदी गई थीं। ये आईडी गांव लाडपुर की एक महिला की थी और गांव बरारी की मोबाइल शॉप से सिम खरीदी गई। महिला का कहना है कि उसका पहचान पत्र खो गया था।
एसएसपी ने बताया कि सिम बेचने वाले से भी पूछताछ की जा रही है। मनोज अग्रवाल के शस्त्र लाइसेंस की भी जांच की जा रही है। कोतवाली क्षेत्र स्थित आवास के पते के आधार पर शस्त्र लाइसेंस जारी हो चुका है। फर्जी आईडी पर सिम बेचने वाले के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।