ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में दर्शन करने के दौरान वित्तमंत्रालय में तैनात आईईएस राघवेंद्र नारायण दुबे का आईफोन चोरों ने पार कर दिया। इस संबंध में अधिकारी ने कोतवाली में तहरीर दी है। वह रविवार को अपनी पत्नी के साथ वृंदावन दर्शन करने आए थे।
वृंदावन पुलिस ने ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में पर्स और मोबाइल चोरी के आरोप में तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। इनमें फीरोजाबाद के सुहाग नगर निवासी आकाश वर्मा, वृंदावन के किशोरपुरा निवासी रंजीत और आगरा निवासी राम सिकरवार को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से एक मोबाइल, दो पर्स बरामद किए हैं।
कार लूट मामले में नहीं लगा कोई सुराग
परिक्रमा मार्ग से शनिवार देर शाम होडल निवासी जयप्रकाश की डस्टर गाड़ी उनके चालक ब्रजेंद्र से चार बदमाश लूट ले गए थे। इस मामले में पुलिस के हाथ अभी तक कोई सुराग नहीं लगा है। बदमाश चालक ब्रजेंद्र को सादाबाद में फेंक कर गाड़ी को अपने साथ ले गए। रविवार को पुलिस ने अटल्ला चुंगी, परिक्रमा मार्ग, यमुना एक्सप्रेसवे आदि मार्गों पर जगह-जगह लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले लेकिन कोई सफलता नहीं मिली है।