फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़छाड़ करने पर सेना के हवलदार सहित दो पकड़े

Sun, 20 Mar 2016 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
वारदात - फोटो : buerue
विज्ञापन
रंग भरनी एकादशी पर परिक्रमा दे रहीं महिलाओं पर रंग-गुलाल डालने और उनके साथ छेड़छाड़ कर रहे सेना के हवलदार सहित दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। बताया गया है कि शनिवार की देर शाम कुछ महिलाएं वृंदावन की परिक्रमा दे रहीं थीं। उनके पीछे चल रहे कुछ युवक महिलाओं को निशाना बनाकर रंग-गुलाल डाले जा रहे थे और छेड़छाड़ कर रहे थे।
विज्ञापन


रमणरेती पुलिस चौकी आते ही महिलाओं ने इसकी शिकायत पुलिस से कर दी। पुलिस ने भगवान सिंह और चंद्रपाल को पकड़ लिया। तभी दोनों ने होमगार्ड सुरेंद्र सिंह के साथ मारपीट कर दी। उपनिरीक्षक अजय कुमार के साथ भी हाथापाई की।
विज्ञापन


पुलिस ने होमगार्ड सुरेंद्र सिंह के प्रार्थना पत्र पर दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार भगवान सिंह भारतीय सेना में हवलदार है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें