फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ पर लटका मिला युवक का शव

Sat, 12 Nov 2016 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
पेड़ पर लटका मिला युवक का शव - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
- मृतक के मुंह में था कपड़ा, रस्सी से बंधे थे हाथ, जेब से मिले 1200 रुपये
विज्ञापन

- शव की नहीं हो सकी शिनाख्त, पुलिस मामले का मान रही आत्महत्या

गांव बलरई में ओमप्रकाश सिंह के खेत में युवक का शव पेड़ से लटका मिलने से सनसनी फैल गई। हाथों में बंधी रस्सी और मुंह में ठूंसा हुआ कपड़ा युवक की हत्या करके शव पेड़ पर लटकाए जाने की तरफ इशारा कर रहा है। प्रथम दृष्टया पुलिस मामले को आत्महत्या मानकर चल रही है। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट ही हकीकत से पर्दा उठाएगी। पुलिस ने शव को पेड़ से उतरवाकर तलाशी ली तो उसकी जेब से 1200 रुपये के अलावा कुछ नहीं मिला।
गांव बलरई के ओमप्रकाश सिंह का भतीजा जगवीर सिंह शुक्रवार की सुबह 7:30 बजे खेत पर पानी लगाने गया। उसने पेड़ पर युवक को लटका देखा तो वह घबरा गया। तत्काल खेत से लौटकर गांव पहुंचा और ग्रामीणों को बताया। एकत्रित हुए ग्रामीण खेत पर गए। यहां से फरह पुलिस को सूचना दी। सूचना पर थाना प्रभारी अवधेश त्रिपाठी पुलिस के साथ पहुंचे। शव को पेड़ से उतारा गया। पुलिस ने आस-पास के क्षेत्र को भी खंगाला।
विज्ञापन

पुलिस को पेड़ के नीचे केवल लाल रंग की चप्पल मिली है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। थाना प्रभारी अवधेश त्रिपाठी ने बताया कि मृतक के शरीर पर कहीं भी चोट के निशान नहीं हैं। उम्र करीब 20 वर्ष प्रतीत हो रही है। उसने नीले रंग का लोवर और सफेद रंग की टीशर्ट पहन रखी है। प्रथम दृष्टया तो आत्महत्या किया जाना लग रहा है। पोस्टमार्टम के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन


हत्यारों ने तोड़ी पेड़ की डालियां
क्राइम सीन पर निगाह डाले तो जमीन से करीब 15 फीट ऊपर पेड़ पर युवक का शव लटका मिला। पेड़ की डालियां भी टूटी हुई थी। इससे प्रतीत हो रहा है कि हत्यारों ने युवक को लटकाने से पहले बाधक बन रही पेड़ की डालियों को तोड़ा। आस-पास पड़ी पेड़ की डालियां उस और इशारा कर रही थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें