फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंदियों ने की महिला सिपाहियों से छेड़छाड़

Mon, 01 Jun 2015 12:21 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला जेल से पेशी पर लाए गए तीन बंदियों ने महिला सिपाहियों से हवालात में छेड़खानी कर दी। महिला सिपाहियों ने विरोध किया तो बंदियों ने उनसे अभद्रता की।
विज्ञापन


शनिवार को बंदी बंटी को जेल के वाहन से कोर्ट में पेशी पर लाया गया था। कोर्ट में पेशी कराने के बाद दोपहर 12 बजे उसे कलक्ट्रेट स्थित हवालात में बंद कर दिया गया। यहां महिला बंदियों को पेशी पर ले जाने के लिए महिला पुलिसकर्मी तैनात थीं।
विज्ञापन

 
तभी बंटी और उसके दो कैदी साथी महिला पुलिस कर्मियों पर फब्तियां कसने लगे। महिला पुलिस कर्मियों ने विरोध किया तो उन्होंने उनसे अभद्रता कर डाली। इस पर हवालात सुरक्षा में लगे पुरुष पुलिस कर्मियों ने बीच बचाव किया। इस मामले में सिविल लाइन चौकी के सिपाही राघवेंद्र सिंह ने कैदी बंटी और उसके दो साथियों के खिलाफ थाना सदर बाजार में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें