फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की टक्कर से युवक की मौत

Mon, 01 Jun 2015 12:06 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
टूंडला। एटा रोड पर असंतुलित कार सड़क किनारे खड़ी भैंसा बुग्गी से टकराई गई। जबकि बुग्गी आगे खड़े ट्रक से जा टकराई। हादसे के बाद अनियंत्रित हुई कार ने पास में पेड़ के नीचे सो रहे बुग्गी चालक को चपेट में ले लिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आसपास के लोगों के साथ मृतक के परिवारीजन पहुंच गए। उन्होंने एटा रोड पर जाम लगा दिया। कार चालक को पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बमुश्किल लोगों को समझाबुझा कर जाम खुलवाया।
विज्ञापन

 थाना पचोखरा के गांव सिकरारी निवासी सुखराम 45 भैंसा बुग्गी चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। रविवार दोपहर करीब 2.45 बजे उसने एटा रोड स्थिति एक पेड़ के नीचे खड़े ट्रक के पीछे भैंसा बुग्गी को खड़ाकर दिया और खुद भी पास में ही लेट गया। तभी एटा रोड की तरफ से आ रही कार अनियंत्रित होकर बुग्गी से टकरा गई और उसके चालक को चपेट में ले लिया। जबकि बुग्गी आगे खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में सुखराम की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद आसपास के लोग पहुंच गए। उन्होंने कार चालक को दबोच लिया। सूचना पर परिवारीजन भी आ गए। उन्होंने मुआवजे की मांग को लेकर एटा रोड पर जाम लगा दिया। कार में तोड़फोड़ का प्रयास किया। जाम की जानकारी होते ही सीओ प्रशांत कुमार व तहसीलदार रामअवतार पहुंच गए। उन्होंने ने लोगों को समझाबुझा कर जाम खुलवाया और शव को पीएम के लिए भेजा। कार में तोड़फोड़ का प्रयास करने वालों को वहां से खदेड़ दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें