फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की मौत पर बवाल, दरोगा-सिपाही पीटे

Fri, 20 May 2016 11:59 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
पुलिस की पिटाई
विज्ञापन
तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौत और दूसरे के घायल होने पर भड़की भीड़ ने जमकर बवाल किया। जाम खुलवाने पहुंची पुलिस पर हमला बोल दिया। दरोगा और सिपाही को पीटा। पुलिस की जीप को तोड़ दिया। शव रखकर करीब साढ़े तीन घंटे तक मथुरा-सादाबाद रोड पर जाम लगाए रखा। 
विज्ञापन


बलदेव के गांव दघेंटा निवासी करन रावत उर्फ रिंकू (24) पुत्र मान सिंह बलदेव से गांव लौट रहा था। रास्ते में बलदेव पब्लिक स्कूल का छात्र हथकौली निवासी मनीष सिकरवार पुत्र महावीर सिकरवार ने उससे लिफ्ट ली।

करीब दोपहर दो बजे नरहौली तिराहे से अवैरनी चौराहे के बीच जाट हाउस के निकट पीछे से तेज गति से आई सफेद रंग की स्विफ्ट कार ने दोनों को टक्कर मार दी। हादसे में करन रावत की मौके पर ही मौत हो गई, मनीष गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद चालक कार सहित निकल भागा। राहगीरों ने फोन कर एंबुलेंस मंगाई और मनीष को अस्पताल भिजवाया। 
विज्ञापन


घटना की सूचना देने के आधे घंटे तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंची तो लोगों में आक्रोश फैल गया। उन्होंने शव रखकर मथुरा-सादाबाद रोड पर जाम लगा दिया। इसके कुछ देर बाद चार सिपाहियों को साथ लेकर बलदेव थाने के एसएसआई अमर पाल सिंह मौके पर पहुुंचे। उन्हाेंने जाम खुलवाने का प्रयास किया तो आक्रोशित लोगों ने उनसे और सिपाहियों से मारपीट कर दी। सभी को मौके से दौड़ा दिया। पुलिस की जीप में भी तोड़फोड़ की। 

इसके बाद महावन, यमुनापार, राया, रिफाइनरी, बलदेव थाने की पुलिस और पीएसी के साथ सीओ महावन सुरेन्द्र यादव और एसडीएम महावन चांदनी सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने लोगों को समझाने का प्रयास किया लेकिन लोग आरोपी कार चालक की गिरफ्तारी और मृतक के परिवारीजनों को आर्थिक सहायता की मांग करते रहे। इस संबंध में एसडीएम के आश्वासन देने पर ही उन्होंने साढ़े तीन घंटे बाद जाम खोला। इस दौरान दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें