फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

13 किलो चांदी की पायल चोरी सीसीटीवी में कैद

Thu, 23 Feb 2017 12:14 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
चोरी
विज्ञापन
16 दिन पहले थाना गोविंदनगर क्षेत्र की गली कानूनगो, मंडीरामदास में हुई तेरह किलो पायलों की चोरी सीसीटीवी में कैद हो गई। बावजूद पुलिस ने आजतक चोरी की रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। चांदी व्यवसायी ने एसएसपी से चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराकर आरोपी को गिरफ्तार किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन


गली कानूनगो के रहने वाले रासबिहारी शर्मा चांदी की पायलों पर मीनाकारी का कार्य करते हैं। छह फरवरी को उनके घर में रखी चांदी की 13 किलो पायल चोरी हो गईं। व्यापारी ने चोरी की सूचना गोविंदनगर पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस को चोरी की सीसीटीवी फुटेज भी सौंपी, इसमें पड़ोस का ही युवक चांदी चुराता हुआ दिख रहा है। पीड़ित लगातार थाने के लगातार चक्कर लगाता रहा, लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें