फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्सप्रेसवे पर ट्रक से टकराई एंबुलेंस, एक की मौत

Tue, 03 Nov 2015 08:01 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथ्ाुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुना एक्सप्रेसवे पर मंगलवार तड़के दिल्ली से भोपाल जा रही एंबुलेंस सुरीर के निकट खड़े ट्रक में टकरा गई। हादसे में बेटी का शव लेकर जा रहे पिता की मौके पर ही मौत हो गई। चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


इसरानी मार्केट भोपाल मध्य प्रदेश निवासी मुकेश कुमार की पुत्री मोनिका (18 वर्ष) की दिल्ली के एम्स में उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। परिवारीजन एंबुलेंस से शव लेकर अपने घर भोपाल जा रहे थे।

तड़के सवा चार बजे सुरीर के निकट एक्सप्रेसवे के माइल स्टोन 79 पर एंबुलेंस सड़क पर खराब खड़े ट्रक यूपी 83 एटी 8100 में पीछे से टकरा गई। उसमें सवार मुकेश कुमार (42 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि मां दीपा के अलावा साकिर, साबिर निवासी मुजफ्फरनगर और चालक दीन मोहम्मद निवासी जामियां नगर दिल्ली गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे की सूचना पर पुलिस और एक्सप्रेसवे कर्मी मौके पर पहुंच गए। मृतक के शव और घायलों को जिला अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें