फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्सप्रेसवे पर हादसों में एक की मौत, 5 घायल

Mon, 12 Dec 2016 12:06 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
expressway in india - फोटो : Wikipedia
विज्ञापन
यमुना एक्सप्रेसवे पर पिछले चौबीस घंटे में दो अलग-अलग स्थानों पर हुए हादसों में एक की मौत हो गई, चार लोग घायल हैं। घायलों में से एक की हालत गंभीर बनी हुई है। एक्सप्रेसवे पर शनिवार रात 8:20 बजे आयशर कैंटर डीएल-1 एलडब्लू 3575 आगरा से नोएडा की ओर जा रहा था।
विज्ञापन


कोहरे के चलते ये कैंटर थाना सुरीर क्षेत्र में माइल स्टोन-83 के समीप आगे चल रहे आयशर कैंटर यूपी 83 टी 1474 से टकरा गया। कैंटर में सवार मलखान सिंह निवासी दघेंटा थाना बलदेव, देवराज निवासी राजेंद्र नगर आगरा और मुलक खां निवासी दिल्ली घायल हो गए। 

सूचना पर पहुंची पुलिस और एक्सप्रेसवे कर्मियों ने घायलों को उपचार के लिए नयति अस्पताल भेजा। उपचार के दौरान मलखान सिंह (28) की मौत हो गई। मलखान आगरा स्थित फैक्ट्री में नौकरी करता था। बताया गया कि वो सुरीर थाना क्षेत्र के गांव लमतौरी में अपनी ससुराल जा रहा था। देवराज की हालत गंभीर बनी हुई है। 
विज्ञापन


दूसरा हादसा थाना नौहझील क्षेत्र में माइल स्टोन-76 के समीप हुआ। शनिवार रात आगरा से नोएडा की ओर जा रही स्विफ्ट डिजायर कार डीएल-9 सीएसी 5417 में कोहरे के चलते पीछे से आ रहे वाहन ने टक्कर मार दी। उसमें सवार सिद्धार्थ दत्ता निवासी श्री एंक्लेव, दिल्ली घायल हो गए।

रविवार देर शाम नोएडा से आगरा जाते समय इंडिका कार (यूपी 80 बीटी 26) 112 माइलस्टोन पर डिवाइडर से टकरा गई। गाड़ी चालक किशोर कुमार निवासी प्रतापपुरा आगरा घायल हो गया। पुलिस ने बताया कि चालक शराब के नशे में था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें