फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस दिन में एक कदम भी नहीं चली पुलिस

Fri, 03 Mar 2017 12:06 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
पेट्रोल पंप - फोटो : demo pic
विज्ञापन
100 करोड़ से अधिक की तेल चोरी में फरार चल रहे 13 आरोपियों अभी भी पुलिस पकड़ से दूर हैं। तेल चोरी का खुलासा होने के बाद दस दिन से अधिक बीत गए हैं लेकिन फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस एक कदम भी आगे बढ़ती हुई नहीं दिख रही। पुलिस ने अभी तक फरार तेल माफिया का वारंट तक लेने की जहमत तक नहीं उठाई है। 
विज्ञापन


रिफाइनरी की जालंधर पाइपलाइन में वाल्व लगाकर 100 करोड़ की तेल चोरी को अंजाम देने वाले मनोज गोयल समेत 13 आरोपी फरार हैं। पुलिस दबिश देने का दावा कर रही है लेकिन किसी के पकड़ में नहीं आने से सवाल उठ रहे हैं। फरार आरोपियों का अभी तक वारंट भी नहीं लिया गया है।

जबकि मुठभेड़ में फरार हुए आरोपी का वारंट लेने में पुलिस देर नहीं करती। अगर तेल माफिया के वारंट हो जाते तो इसके बाद 82 और 83 की कार्रवाई भी जल्दी हो जाती। एएसपी कुंवर अनुपम सिंह का कहना है कि जल्द ही फरार 13 तेल माफियाओं के वारंट लिए जाएंगे और उसके बाद कुर्की भी की जाएगी।
विज्ञापन



चोरी के तेल की ढुलाई को खरीदे थे 80 लाख के टैंकर
औरंगाबाद तिराहे पर खड़े चार टैंकरों को रिफाइनरी पुलिस ने कब्जे में लिया है। पुलिस की मानें तो यह चारों टैंकर तेल माफिया कृष्णा के हैं। 100 करोड़ की तेल चोरी के आरोपी ने 80 लाख रुपये में इन टैंकरों को दिल्ली के ट्रांसपोर्टर से खरीदा था। इन टैंकरों से चोरी के तेल की ढुलाई की जाती थी।

तेल चोरी के आरोपी गांव भंकरपुर बसेला, राया निवासी कृष्णा को पुलिस अभी तक गिरफ्तार नहीं कर सकी है। रिफाइनरी पुलिस ने उसके चार टैंकरों को जब्त किया है। यह टैंकर औरंगाबाद तिराहे के समीप से बरामद किए गए। प्रभारी निरीक्षक कमलेश सिंह ने बताया कि इन्हीं टैंकरों से चोरी के तेल की ढुलाई की जाती थी। अभी एक टैंकर की तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें