फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेंपो चालक की गोली मारकर हत्या

Sat, 19 Sep 2015 11:31 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथ्ाुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना यमुनापार क्षेत्र में गांव मावली के युवक की देर रात गोली मारकर हत्या कर दी गई। युवक टेंपो चालक था। उसका रक्तरंजित शव मथुरा-हाथरस रेलवे लाइन के किनारे मिला है। शव के पास खोखा और उसका टेंपो था। मृतक के पिता ने गांव के ही तीन लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


गिरीश (18) पुत्र राजनलाल मावली से शहर आकर यहां अपना टेंपो चलाता था। वह अक्सर रात में ही घर से टेंपो लेकर आता था। शुक्रवार को रात में करीब 10:30 बजे गिरीश टेंपो लेकर मथुरा के लिए निकला। इसके बाद उसका मोबाइल फोन नहीं उठा। सुबह उसका शव मथुरा-राया रोड पर रावत धर्मकांटा के निकट रेलवे लाइन किनारे मिला। गिरीश के सीने पर गोली मारे जाने के दो निशान थे। पास ही एक पीतल का कारतूस का खोखा मिला।

सड़क किनारे उसका टेंपो खड़ा था। सूचना पर आसपास के सैकड़ों लोग और परिवारीजन इकट्ठा हो गए। यमुनापार पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाने लगी तो परिवारीजनों ने शव नहीं उठाने दिया। परिवारीजन हत्या का आरोप लगाकर हंगामा करते रहे और जाम लगाने का प्रयास किया।
विज्ञापन


मौके पर एसपी देहात अजय कुमार, सीओ महावन अजय कुमार और राया व महावन पुलिस पहुंची। एसपी देहात के हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराने के आदेश पर शव पोस्टमार्टम को भेजा गया। एसओ यमुनापार ने बताया कि मामले में गिरीश के पिता राजनलाल ने गांव मावली निवासी नरेश, विजय, नागेश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें