फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अड्डा में वृद्ध की हत्या कर शव लटकाया

Thu, 10 Sep 2015 11:19 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथ्ाुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना मगोर्रा के गांव अड्डा में महिला के लापता होने में उसके पति जयवीर के खिलाफ पुलिस कार्रवाई के बाद गुरुवार को युवक के वृद्ध पिता नौहरे में पेड़ पर फांसी पर लटके मिले। मृतक के परिवारीजनों और ग्रामीणों ने ससुरालियों और वृद्ध के दो भतीजों पर उन्हें मारपीट कर फांसी पर लटकाने का आरोप लगाया है। मामले में सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन


गांव अड्डा निवासी शेरसिंह (58) के पुत्र जयवीर सिंह की शादी 11 मई 2015 को सादाबाद हाथरस के गांव ऊंचागांव निवासी युवती कृष्णा पुत्री बल्सर से हुई थी। शादी में मध्यस्थता शेरसिंह के भतीजे गुड्डू और देवी सिंह ने की थी। तीन दिन पूर्व कृष्णा घर से लापता हो गई।

कृष्णा के पिता और भाई ने जयवीर पर कृष्णा का अपहरण कर लापता करने का आरोप लगाया। उनकी शिकायत पर मगोर्रा पुलिस ने बुधवार शाम जयवीर को गांव से पकड़ कर थाने ले गई। गुरुवार सुबह जयवीर के पिता शेरसिंह गांव में खाली प्लाट में पेड़ पर धोती के सहारे फांसी पर लटके मिले। सुबह ग्रामीणों ने देखा तो आक्रोश फैल गया और जयवीर के ससुरालियों पर भतीजे गुड्डू और देवी सिंह पर हत्या कर शव फांसी पर लटकाने का आरोप लगाया। सूचना पर सौंख और मगोर्रा पुलिस पहुंच गई।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने पुलिस को शव नहीं उतारने दिया और जाम लगाने का प्रयास किया। इस पर गोवर्धन, रिफाइनरी, हाईवे पुलिस, एसपी सिटी शैलेश पांडेय, सीओ सदर संजय पांडेय मौके पर पहुंच गए। अधिकारियों ने लोगों को समझाया और हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराने के आदेश किए। इस पर श्यामवीर ने सूरज, बबलू पुत्र बल्सर, बल्सर निवासी ऊंचागांव सादाबाद हाथरस, योगेंद्र, गुड्डू, देवी सिंह सहित सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें