फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चालक की हत्या कर शराब से भरा ट्रक लूटा

Mon, 13 Mar 2017 12:04 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
Murder
विज्ञापन
रविवार सुबह मांट रोड पर दरबै नहर के समीप गड्ढे में ट्रक फंसा देखा तो भीड़ एकत्रित हो गई। पास में ही ट्रक चालक का शव पड़ा देखा तो सनसनी फैल गई। चालक के शरीर और मुंह पर चोट के निशान थे, वहीं ट्रक की केबिन में शराब के गिलास और नमकीन पड़ी थी।
विज्ञापन


देखने से प्रतीत हो रहा था कि चार-पांच लोगों ने साथ बैठकर शराब पी होगी। माना जा रहा है कि ट्रक चालक की हत्या कर शराब से लदे ट्र्रक को लूटने का प्रयास किया गया है। ट्रक गड्ढे में फंस जाने पर छोड़कर भाग गए। लुटेरे भी चालक के परिचित ही लग रहे हैं।


पुलिस ने चालक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बाद में ट्रक चालक की शिनाख्त बबलू निवासी रोहटा मेरठ के रूप में हुई। चालक 10 मार्च को मेरठ से अंग्रेजी शराब की 850 पेटियां लेकर मेरठ से मथुरा शराब के गोदाम के लिए निकला था।
विज्ञापन


11 मार्च को बबलू ने ट्रांसपोर्टर को फोन कर बताया कि वह मथुरा पहुंच चुका है, लेकिन मतगणना के चलते गोदाम बंद है। शाम तक गोदाम खुलने पर माल उतारेगा। थाना प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार ने बताया कि हत्यारे जान पहचान वाले होंगे। गड्ढे में ट्रक फंसने पर छोड़कर भाग खड़े हुए। वारदात का खुलासा न हो, इसके चलते चालक की हत्या की गई होगी। जल्द ही इस वारदात का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें