फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेयरमैन पिनाहट के घर पर हमला, पथराव

Sun, 12 Mar 2017 11:53 PM IST
चेयरमैन पिनाहट के घर पर हमला, पथराव
विज्ञापन
चेयरमैन पिनाहट के घर पर हमला, पथराव - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
चेयरमैन पिनाहट मनोज कुमार के घर शनिवार की शाम एक पार्टी के समर्थकों ने हमला बोल दिया। उन्होंने गालीगलौज के बाद जमकर पथराव किया। इस दौरान चेयरमैन और उनके परिवारीजनों ने घर में छिपकर जान बचाई। वहीं रास्ते से निकलने वाले कुछ लोग पत्थर लगने से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इसके साथ ही आठ लोगों को खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

घटना शनिवार शाम लगभग आठ बजे की है। चेयरमैन मनोज कुमार भाजपा की जीत का जश्न मनाकर घर लौटे थे। घर पर भी उनके समर्थक मिष्ठान वितरण कर खुशी व्यक्त कर रहे थे। यह सब पड़ोस में रहने वाले दूसरी पार्टी के समर्थकों को अच्छा नहीं लगा। कुछ लोग आए और उनके घर के सामने गालीगलौज कर जान से मारने की धमकी देने लगे। चेयरमैन ने जब इसका विरोध किया तो उन्होंने पत्थर फेंकना शुरू कर दिया। पत्थर लगने से राहगीर घायल हो गए। जबकि चेयरमैन और उनके परिवारीजनों ने घर में छिपकर जान बचाई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पथराव कर रहे करुआ और अमित को पकड़ लिया। जबकि अन्य लोग भाग गए। चेयरमैन की तहरीर पर पुलिस ने करुआ और अमित सहित मुकेश पुत्र जुगतराम, ठकुरी पुत्र सुरेश, भोला पुत्र महेश, भूरे पुत्र महेश एवं दो अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें