फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यू ही नहीं भड़का भीड़ का गुस्सा...

Tue, 28 Jul 2015 11:57 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथ्ाुरा/फरह
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना फरह के गांव परखम में दुष्कर्म के बाद बेटियों की हत्या की यह तीसरी वारदात है। इससे पहले भी दो बेटियों की इसी तरह से हत्या की गई थी। इनमें एक का शव उसी स्थान पर मिला था, जहां मंगलवार को बालिका का शव मिला। ग्रामीणों का संदेह था कि बालिका भी ऐसी ही अनहोनी का शिकार हो सकती है और वह देर रात घात लगाकर आरोपियों की तलाश में बैठें भी रहे।  बालिका के साथ जिस तरह से दरिंदगी की गई थी, उसे देख ग्रामीणों का खून खौल उठा। पहली घटनाओं में पुलिस की निष्क्रियता ने भी उनके गुस्से को भड़काया और वह कानून हाथ में लेने पर अमादा हो गए। भीड़ बेकाबू हुई तो दरिंदों के साथ उनकी बस्ती पर भी गुस्सा उतरा।
विज्ञापन


दो साल पहले एक बालिका (5) की दुराचार के बाद हत्या कर दी थी। बालिका के शव को हत्यारोपियों ने गांव के बाहर बनी एक पत्थर की टाल के पास पत्थरों से छुपा दिया था। पुलिस इस मामले में अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं कर पाई थी। चार साल पहले गांव में आई परखम के एक ठाकुर परिवार की 13 वर्षीय धेवती बिलौठी गांव से ननिहाल में आई थी। उसकी भी दुराचार के बाद हत्या कर दी गई। उस किशोरी का शव भी उसी स्थान पर झाड़ियों में मिला था जहां मंगलवार को बालिका का शव मिला है। लंबे समय तक इस मामले में असली दुराचारी और हत्यारोपी पकड़ में नहीं आ सके हैं। इसमें कुछ लोगों को नामजद करा दिया था। ग्रामीणों का मामला था कि पुलिस इस मामले का सही खुलासा नहीं किया था। यही वजह थी कि पुलिस से ग्रामीणों का भरोसा उठ गया था और बालिका से साथ हुई दरिंदगी देख वह भड़क उठे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें