फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मड़ौरा में पुलिस टटलुओं में मुठभेड़

Wed, 26 Apr 2017 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोवर्धन (मथुरा)
विज्ञापन
पुलिस ने कांबिंग कर तीन संदिग्ध युवकों को भी हिरासत में लिया है। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के गांव मड़ौरा में बुधवार को पुलिस और टटलू लुटेरों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस ने टटलू लुटेरों के शिकार दिल्ली के आरओ प्लांट कर्मचारी को अपना ‘चारा’ बनाया और गिरोह पर हमला कर दिया। पुलिस की गोली से एक लुटेरा घायल होकर गिर गया, बाकी भाग गए। पुलिस ने कांबिंग कर तीन संदिग्ध युवकों को भी हिरासत में लिया है। 
विज्ञापन


दिल्ली निवासी आरओ प्लांट कंपनी के कर्मचारी रवि कुमार फोन कर टटलुओं ने कहा कि बड़ा आरओ प्लांट लगवाना है गोवर्धन आकर पानी का सेंपल ले जाओ। रवि बुधवार दोपहर गोवर्धन पहुंचा। जब वह फोन पर दिए गए पते के अनुसार बरसाना रोड पर गांव मड़ौरा की ओर आगे बढ़ा तो वहां टटलुओं से सावधान का बोर्ड लगा देखा। रवि सचेत हो गया। 

उसने पास ही मौजूद पुलिस कर्मियों को पूरी घटना बताई। पुलिस ने रवि को भरोसे में लेते पूरा प्लान तैयार किया। पहले रवि को गांव मड़ौरा भेजा पीछे- पीछे पुलिस चलने लगी। टटलुओं ने रवि देखा और मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान पुलिस पहुंच गई। दोनों ओर ओर से फायरिंग होने लगी। एक टटलू पैर में गोली लगने से गिर पड़ा तो उसके साथी भाग गए। 
विज्ञापन


एसपी देहात अरुण कुमार सिंह, सीओ आलोक दुबे सहित कई थानों की फोर्स भी मौके पर पहुंच गई। यहां पुलिस ने कांबिंग की तीन संदिग्ध युवकों को हिरासत में लिया है। वहीं घायल टटलू को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फिर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। एसएसआई वीके तोमर ने बताया कि घायल टटलू का नाम साहिल पुत्र सहजू उर्फ  नंदा निवासी मडौरा है। 
विज्ञापन



यह हैं मुठभेड़ की घटनाएं
- छह अप्रैल को गांव दौसेरस में कुर्की करने पहुंची थाना पुलिस पर टटलुओं ने सीधा हमला कर दिया था। इसमें करीब दो सौ राउंड गोलियां चली थीं।
- 16 अप्रैल को गांव पलसों में फसल कटवाने गई पुलिस पर गांव हाथिया के टटलुओं ने फायरिंग कर दी थी। इसमें एक युवक की मौत भी हो गई थी। 
- 26 अप्रैल बुधवार को मड़ौरा में पुलिस और टटलुओं के बीच मुठभेड़ हुई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें