फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संगीनाें के साए में खुला मुख्य बाजार

Fri, 08 May 2015 12:26 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कस्बा में गुरुवार को तनावपूर्ण शांति के बीच मुख्य बाजार खुला लेकिन आरोपी के घर के आसपास का बाजार पूरी तरह बंद रहा।
विज्ञापन


बुधवार को रात में पुलिस ने उपद्रवियों की तलाश में दबिश दी थी। दिन में जगह जगह बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। इन सबके बीच मेन बाजार में दुकानें खुली लेकिन खरीददार न के बराबर थे। इधर दोपहर को भाजपा का एक प्रतिनिधिमंडल स्थानीय पुलिस चौकी पर पहुंचा और पुलिस की कार्यशैली पर नाराजगी जताई। प्रतिनिधिमंडल में शामिल जिलाध्यक्ष डीपी गोयल, पूर्व विधायक अजय पोइया, चेतन मलिक और अन्य लोगों ने पुलिस से निर्दोष लोगों के खिलाफ  कार्रवाई न करने को कहा। इस पर चौकी प्रभारी ने कहा कि कानून के अनुसार कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन


आला अफसरों ने पूरे दिन कस्बे में डेरा डाले रखा। बछगांव रोड स्थित ईदगाह पर अधिकारियों ने हाल जाना। एसपी क्राइम, एसडीएम सदर, एसपी यातायात, तहसीलदार सदर, सीओ सदर, एसओ मगोर्रा चौकी पर मौजूद रहे। रालोद के प्रदेश महासचिव दीपक चौधरी ने थाना मगोर्रा में एसओ से मुलाकात कर निर्दोष लोगों को न फंसाने की बात पुलिस से कही। दीपक चौधरी ने बताया कि जिन लोगों ने इस घटना को अंजाम दिया है उनसे प्रशासन कड़ाई से निपटे, लेकिन शक के आधार पर निर्दोष लोगों को नामजद न करे। इस बारे में नगर पंचायत अध्यक्ष शिवशंकर वर्मा ने सभी लोगों ने सौहार्द बनाए रखने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें