जिला जेल में करीब डेढ़ साल पहले हुई गैंगवार के बाद हाथरस के बदमाश राजेश टोंटा की आगरा ले जाने के दौरान हाईवे पर शूटआउट में हत्या के मुख्य आरोपी नदीम निवासी गाजियाबाद को दिल्ली क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार कर लिया है। नदीम को मथुरा पुलिस डेढ़ साल से खोज रही थी।
17 जनवरी 2014 को जिला जेल में हुई गैंगवार के बाद पुलिस अभिरक्षा में आगरा के अस्पताल ले जाने के दौरान फरह थाना क्षेत्र में राजेश टोंटा ही हाईवे पर बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले में गाजियाबाद निवासी नदीम मुख्य आरोपी था। नदीम को मथुरा पुलिस खोज रही थी।
नदीम के लगातार फरार रहने पर उसकी दो बार पुस्तैनी व किराए के मकान आदि पर 82 की कार्रवाई की गई थी। पुलिस सूत्रों के अनुसार दिल्ली की क्राइम ब्रांच ने नदीम को गिरफ्तार कर लिया। सूत्रों के अनुसार नदीम को तीन चार दिन बाद बी वारंट पर मथुरा कोर्ट लाया जाएगा।