फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टटलुओं ने लखनऊ के युवक को लूटा

Sun, 16 Apr 2017 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मथुरा
विज्ञापन
लूट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
टटलुओं ने शनिवार को लखनऊ के युवक को अपना शिकार बनाया। सस्ती कार का झांसा देकर बुलाए गए युवक से 2.20 लाख रुपये और मोबाइल लूट लिए। पुलिस अपने बचाव में लूट की वारदात को डीग में होना बता रही है। उधर, तीन माह पहले राजस्थान के व्यापारी से सस्ती कार का झांसा देकर 2.85 लाख नकदी की लूट का रिपोर्ट अब आकर दर्ज हो सकी है।

पुलिस के टटलुओं के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान का असर नहीं दिख रहा है। शनिवार को टटलुओं ने फिर वारदात की। लखनऊ के युवक से लूट को अंजाम दे दिया। लखनऊ निवासी आशुतोष तिवारी पुत्र अंगद को कार खरीदने के सिलसिले में फोन आया था।
विज्ञापन


उनको गोवर्धन बुलाया गया। शनिवार की सुबह डीग अड्डा से एक बाइक पर युवक उनको डीग, राजस्थान के पुराना बस अड्डे पर ले गया। यहां चार टटलुओं ने 2.20 लाख रुपये, पर्स और एक मोबाइल छीन लिया। पीड़ित आशुतोष की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


उधर हनुमानगढ़, राजस्थान निवासी व्यापारी राजदर्शन पुत्र लेखराज से 23 फरवरी को लूट के मामले में शनिवार को रिपोर्ट दर्ज की गई। उनको भी सस्ती कार का झांसा देकर गोवर्धन बुलाया गया था। उसके बाद गांव महरौली के जंगलों में ले जाया गया। यहां पर 1.70 लाख रुपये, एक सोने की चैन, 1.15 बैंक खाते से ट्रांसफर करवाए। व्यापारी की तहरीर पर सिरसा हरियाणा निवासी आशुतोष, हिसार निवासी अमरिंदर व एक अन्य को नामजद किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें