फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होमगार्ड के जबड़े में घुसी संगीन

Wed, 23 Sep 2015 12:18 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथ्ाुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
बलदेव थाने में संतरी ड्यूटी कर रहा होमगार्ड पैर फिसल जाने के कारण गिर गया और राइफल की संगीन उसके जबड़े में घुस गई। घायल होमगार्ड को जिला अस्पताल में लाया गया, यहां से उसे आगरा रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


बलदेव के गांव रदोई निवासी होमगार्ड जगवीर सिंह सोमवार की रात संगीन लगी राइफल सहित संतरी ड्यूटी पर था। रात 12:30 बजे चार-पांच कुत्ते आपस में लड़ते हुए थाने में घुस आए। जगवीर राइफल की बट मारकर कुत्तों को भगाने लगा।

सोमवार दिन में बरसात हुई थी और उससे थाना परिसर में फिसलन थी। इसी के चलते होमगार्ड का पैर फिसल गया और राइफल की संगीन उसके गले को खरोंचती हुई जबड़े में अंदर तक घुस गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसपी डा. राकेश सिंह ने बताया कि होमगार्ड का बेहतर उपचार कराया जा रहा है। उसकी हालत स्थिर बनी हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें