थाना गोविंद नगर क्षेत्र में एक गेस्ट हाउस में ठहरे दो युवकों ने बगल के कमरे में रह रही युवती संग छेड़खानी कर दी। शिकायत पर पुलिस ने दोनों युवकों को दबोच लिया।
गेस्ट हाउस में ठहरी युवती मंगलवार सायं बाथरूम में स्नान कर रही थी। इसी दौरान बगल के कमरे में रह रहे युवक औरैया निवासी युवक संदीप व पुष्पेंद्र ने जबरन युवती का कमरा खोल लिया और युवती संग छेड़खानी कर दी। युवती ने शोर मचा दिया।
सूचना पर गोविंद नगर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस दोनों को लेकर थाने आ गई। इस मामले में युवती की तहरीर पर दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।