फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिनदहाडे़ घर में घुसे बदमाश

Fri, 04 Nov 2016 11:00 PM IST
अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
पाश कालोनी पंजाबी पेच में दिनदहाड़े छह बदमाश एक घर में घुस आए। गृहस्वामी को बांधकर डाल दिया। अभी वो लूटपाट करते कि उनका पुत्र आ गया और बदमाशों को भागना पड़ा।
विज्ञापन


घटनाक्रम शुक्रवार 11:30 बजे का है। 393, पंजाबी पेच (सौंख अड्डा) में लक्खीचंद उर्फ लक्खोमल पत्नी और पुत्रवधु के साथ अकेले थे। पुत्र राहुल कार्य पर गए हुए थे। 11:30 बजे छह बदमाश मकान में घुस आए। दरवाजा उस समय खुला हुआ था। उन्होंने लक्खीचंद को बांधकर डाल दिया। दो बदमाश उन पर नजर रखे रहे। बाकी चार ने महिलाओं को धमकाकर लॉकर की चाबी मांगी। 

इसी बीच बाहर का गेट खटखटाया गया। राहुल खाना खाने के लिए घर आए थे। दरवाजा नहीं खुलने और उनके पुकारने पर कोई जवाब नहीं आने पर राहुल को शक हुआ। उन्होंने पड़ोस से अपने चाचा को बुला लिया। दोनों ने दरवाजा खटखटाया। एकाएक दरवाजा खुला और बदमाश उनको धक्का देकर भाग निकले। 
विज्ञापन


सूचना पर एसपी (सिटी) अशोक कुमार सिंह, कोतवाली प्रभारी राजेंद्रपाल सिंह यादव मौके पर पहुंच गए। एसपी (सिटी) ने बताया कि लूट का प्रयास हुआ है। बदमाशों को पकड़ने के लिए रेंज स्कीम लागू की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें