फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसा देकर पूछा एटीएम पिन, निकाले 50 हजार

Fri, 04 Nov 2016 11:00 PM IST
अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
atm card
विज्ञापन
आपके एटीएम कार्ड की वैद्यता खत्म होने वाली है या बैंक बुक लॉक होने वाली है। ऐसी ही तमाम जानकारियां जुटाकर उपभोक्ताओं को गुमराह कर रहे हैं। उनके एटीएम का पिन नंबर लेकर मोटी रकम पार करने वाला गिरोह सक्रिय है। राया में कूम्हां निवासी एक युवक के खाते से इसी तरह पचास हजार रुपये निकाल लिए गए। घटना के संबंध में पुलिस को तहरीर दी गई है। 
विज्ञापन


ग्राम कूम्हां निवासी ओमप्रकाश पुत्र भूप सिंह का स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में खाता है। उस खाते का एटीएम कार्ड भी है। गत तीन नवंबर को ओमप्रकाश के मोबाइल पर फोन आया कि वह बैंक से बोल रहे हैं, एटीएम कार्ड लॉक हो गया है। बातों में फंसाकर एटीएम को पिन नंबर पूछ लिया। थोड़ी देर बाद ही उसके मोबाइल पर संदेश आना शुरू हो गया और कई बार में पचास हजार रुपये खाते से निकाल लिए गए। ओमप्रकाश बैंक से निकाले जा रहे रुपये के संदेश को नहीं समझ सके। 

जब शुक्रवार की सुबह खाता चेक किया तो पचास हजार पार हो गए। जब फोन पर बात की तो उसने अपना पता झारखंड का बता दिया। घटना के संबंध में थाना राया पुलिस को तहरीर दे दी है, लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। पिछले दिनों से लोगों पर लगातार ऐसे फोन आ रहे है कि आपका खाता बंद हो जाएगा या आपका एटीएम लॉक हो गया। 
विज्ञापन


एटीएम कार्ड का पिन न बताएं
एटीएम कार्ड लेने से पहले ही ग्राहक को समझाया जाता है कि उसका गोपनीय नंबर है। समय-समय पर बैंक इस जानकारी के लिए ग्राहकों को जागरूक भी करता है। कोई भी बैंक अधिकारी या कर्मचारी फोन पर इस प्रकार की जानकारी नहीं मांग सकता है। इस प्रकार के कॉल से सावधान और सतर्क रहें।
विज्ञापन

- डीके अग्रवाल 
शाखा प्रबंधक सिंडिकेेट बैंक, राया 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें