थाना गोवर्धन क्षेत्र के गांव दौसेरस के जंगल में टटलुओं के होने की सूचना पर गई गोवर्धन पुलिस की उनसे मुठभेड़ हो गई। पुुलिस ने घेराबंदी कर एक टटलू धौनू को दबोच लिया। उसके छह साथी भाग निकले।
गोवर्धन पुलिस को सूचना मिली कि दौसेरस के जंगल में टटलू किसी को सोने की नकली ईंट बेचने के नाम पर लूट करने जंगल की ओर जा रहे हैं। रात में पुलिस ने उनकी घेराबंदी की। टटलुओं ने पुलिस को देखकर फायरिंग कर दी और भाग निकले। पुलिस ने घेराबंदी कर कुशेंद्र उर्फ धौनू दबोच लिया।
उसके कब्जे से बाइक और तमंचा कारतूस बरामद किए हैं। बरामद बाइक लूट या चोरी की हो सकती है। धौनू के साथी तीतर उर्फ शाकिर, बबली उर्फ फारुख, कालू उर्फ जमशेद, सुम्मर का बेटा निवासी दौसेरस, अफसर, जाविद उर्फ शैद निवासी हाथिया थाना बरसाना फरार हो गए।