फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेशी महिला से लूट और छेड़छाड़

Thu, 26 Feb 2015 12:04 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला वृंदावन
विज्ञापन
विज्ञापन
वृंदावन की पंचकोसीय परिक्रमा देते समय एक विदेशी वृद्ध महिला से लूटपाट और छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। रूस निवासी महिला ने बुधवार को कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन


रूस निवासी 82 वर्षीय महिला मंगलवार शाम वृंदावन की परिक्रमा लगा रही थीं। केशीघाट के समीप दो युवकों ने उन्हें पकड़ लिया। एक युवक ने उनके कंधे पर लटका बैग छीन लिया और दूसरे ने उनके साथ अश्लील हरकत की। महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोगों को आता देख आरोपी भाग खड़े हुए। पुलिस युवकों की तलाश कर रही है। उन्होंने बताया कि बैग में एक हजार रुपये रखे थे।


लाखों के गहने भरा बैग चोरी
बांकेबिहारी कालोनी में 30 जनवरी को शादी में सम्मलित होने आए फरीदाबाद निवासी डा. एश्वर्य भारद्वाज का बैग किसी ने चोरी कर लिया। बैग में लाखों रुपये के गहने और नकदी बताई गई है। डा. एश्वर्य भारद्वाज 30 जनवरी को बांकेबिहारी कालोनी निवासी श्रीगोपाल सारस्वत के घर विवाह समारोह में शामिल होने आए थे। इसी दौरान उनका बैग चोरी हो गया। बताया गया है कि बैग में हीरे और सोने के करीब चार लाख रुपये कीमत के गहने, एटीमए कार्ड आदि थे। कई दिन चक्कर लगवाने के बाद पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज की। आरोपी के बारे में अभी तक कोई सुराग नहीं लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें