फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीठ पर डंडा मारकर व्यापारी से 5.50 लाख लूटे

Thu, 27 Oct 2016 10:53 PM IST
अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
लूट का छवि‌चित्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बाइक सवार व्यापारी की पीठ पर डंडा मारकर पल्सर सवार लुटेरे 5.50 लाख रुपये लूटकर ले गए। गुरुवार शाम को केआर डिग्री कालेज के समीप हुई इस वारदात से सनसनी फैल गई। 10 मिनट अचेत पड़ा रहा व्यापारी मोबाइल पर लगातार बज रहीं घंटी सुनकर होश में आया। चाचा को फोन पर घटनाक्रम की जानकारी दी, तब चाचा ने कोतवाली पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने पहुंचकर लुटेरों की तलाश की लेकिन कोई हत्थे नहीं चढ़ा। पीड़ित का मेडिकल कराकर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


विजय चतुर्वेदी पुत्र मनोहर लाल निवासी रतनकुंड, चौबियापाड़ा गुरुवार को शाम 6:30 बजे अपने घर से बाइक पर सवार होकर भूतेश्वर स्थित धर्मकांटे के लिए निकले थे। उनके पास बैग में करीब 5.50 लाख रुपये थे। केआर डिग्री कालेज के समीप पल्सर सवार दो लुटेरों ने पीछे से विजय कर पीठ पर डंडे से प्रहार किया। विजय बाइक समेत गिर गए और पल्सर सवार लुटेरे नगदी से भरा बैग लेकर भाग गए। 

विजय कांटे पर नहीं पहुंचे तो चाचा रविंद्र ने मोबाइल पर फोन किए। फोन न उठने पर बार-बार कॉल करते रहे। करीब 10 मिनट के बाद फोन उठा तो भतीजे ने पूरी घटना बताई। रविंद्र मौके पर पहुंचे और तत्काल पुलिस को सूचना दी। एसपी सिटी अशोक कुमार सिंह, सीओ सिटी जगदीश सिंह और कोतवाली प्रभारी सुरेंद्रपाल सिंह यादव मौके पर पहुंच गए। 
विज्ञापन


व्यापारी को तत्काल मेडिकल के लिए भिजवाया। पुलिस ने रेंज स्कीम लागू करके लुटेरों की तलाश की, पर कोई भी हाथ नहीं लगा। पीड़ित ने 5.50 लाख रुपये की लूट की तहरीर कोतवाली में दी है। एसपी सिटी अशोक कुमार सिंह का कहना है लूट का मुकद्दमा दर्ज कर लिया गया है। पीड़ित का मेडिकल भी कराया है। 

तीन दिन में दूसरी लूट से सनसनी
कोतवाली से चंद कदमों की दूरी पर चक्रपाणि आरोग्यालय में मंगलवार को चिकित्सक की धर्मपत्नी को चाकुओं से घायल करके सोने की चेन लूटकर लुटेरों ने सनसनी फैला दी थी। अभी दो दिन भी नहीं बीते एक और लूट की वारदात ने पुलिस को चुनौती दे डाली। शहर में एकदम बढ़ी लूट की वारदातों ने हर किसी को असुरक्षित महसूस कर दिया है। त्यौहार के समय में लगातार हो रही वारदातों से व्यापारी भी दहशत में हैं। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें