फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सगाई को आए लोगों की बंधक बनाकर पिटाई

Tue, 07 Feb 2017 12:19 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
क्राइम - फोटो : demo
विज्ञापन

विज्ञापन
सगाई करने आए लड़की वालों को बंधक बनाकर पहले तो मारा-पीटा, फिर मामला पुलिस के समक्ष जाने पर समझौता कर लिया। इसके बाद छह फरवरी को होने वाले विवाह के इंकार से लड़की पक्ष की ओर से शादी के किए गए सभी प्रबंध धरे रह गए। लड़की पक्ष ने सगाई में दिए गए सामान और नगदी को लौटाने की गुहार एसएसपी से लगाई है। लड़की पक्ष का आरोप है कि दहेज की मांग के चलते विवाह से इंकार किया गया है। 

थाना फरह क्षेत्र के एक गांव की युवती का विवाह थाना रिफाइनरी क्षेत्र के गांव अगनपुरा निवासी ओमप्रकाश के पुत्र महेश से तय हुआ था। लड़की पक्ष चार फरवरी को सगाई करने के लिए पहुंचा। उनका आरोप है कि वर पक्ष ने उनको बंधक बनाकर मारा-पीटा, जबकि मनमाफिक सामान और नगदी दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बंधक बनाए गए लोगों को छुड़ाया और दोनों पक्ष को थाने ले आई। समझौता होने पर दोनों को छोड़ दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं छह फरवरी को विवाह होना तय था, लेकिन पांच फरवरी को ही विवाह से इंकार की खबर मिलते ही लड़की पक्ष के पैरों तले जमीन खिसक गई। सोमवार को लड़की पक्ष ने एसएसपी से गुहार लगाई कि सगाई में दिया गया सामान और नगदी लौटाई जाए और वर पक्ष के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए। इस संबंध में थाना रिफाइनरी प्रभारी निरीक्षक कमलेश सिंह ने बताया कि चार फरवरी को दोनों पक्षों में समझौता करा दिया गया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें