फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छापेमारी में कच्ची शराब पकड़ी गई

Tue, 07 Feb 2017 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन
पुरंदरपुर में लहन नष्ट करते पुलिस वाले। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फरेंदा/पुरंदरपुर/लेहड़ाबाजार। विधान सभा चुनाव को देखते हुए पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त कार्रवाई में सोमवार को कच्ची शराब के अड्डों पर बड़ी मात्रा में निर्मित और अर्द्धनिर्मित शराब, शराब बनाने के उपकरण और लहन बरामद की गई। करीब 400 लीटर शराब ऌकड़ी गई। तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया और धंधेबाजों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। 
विज्ञापन


शांति पूर्ण मतदान कराने को लेकर  सीओ फरेंदा राजाराम यादव कें नेतृत्व में फरेंदा थाना क्षेत्र में कच्ची शराब के अड्डों पर छापेमारी कर बड़ी मात्रा में कच्ची शराब पकड़ी गई और लहन बरामद कर उसे नष्ट किया गया। सीओ फरेंदा राजाराम यादव, कोतवाल संजय कुमार सिंह के साथ आबकारी निरीक्षक बसंत प्रसाद की टीम ने फरेंदा थाना क्षेत्र के पिपरा तहसीलदार, सपही, खड़खडिया, नौडिहवा, झांवाकोट और बरातगाढ़ा में संयुक्त छापेमारी की गई। इन जगहों से 300 लीटर कच्ची शराब बरामद की गई और 25 क्विंतल लहन नष्ट करते हुए आधा दर्जन शराब की भट्ठियां तोड़ी गईं। करीब तीन दर्जन धंधेबाजों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के अंतर्गत कार्रवाई की गई। 

सीओ फरेंदा राजाराम यादव ने बताया कि चुनाव के दौरान गड़बड़ी रोकने के लिए कच्ची शराब के धंधेबाजों के ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। टीम में गेंदा सिंह, अरविंद त्रिपाठी, ओमप्रकाश यादव, बृजगोपाल, अनिल गौतम, दरोगा यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


बृजमनगंज पुलिस ने कच्ची शराब के खिलाफ सोमवार को क्षेत्र छापेमारी की। छापेमारी के दौरान फुलमनहां ग्रामसभा के चिरैयाकोट और पृथ्वीपाल गढ़ के लोधपुर में लहन नष्ट किया गया। थानाध्यक्षय चन्द्रेश यादव ने बताया की छापेमारी के दौरान पृथ्वीपालगढ़ के लोधपुर में आंधी पुत्र प्रहलाद को 100 लीटर कच्ची शराब और कच्चे माल के साथ गिरफ्तार किया गया।

ज्यों ज्यों चुनाव नजदीक आ रहा है कच्ची शराब के धंधेबाजों पर पुलिस की नकेल कसती जा रही है। लंबे समय तक चैन से काम करने वाले शराब कारोबारियों के लिये पुलिस अब सख्त रवैया दिखा रही है। सोमवार को पुरंदरपुर एसओ ने वनग्राम में छापामारकर कच्ची शराब का कारोबार करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर सैकड़ों क्विंटल लहन नष्ट कर दिया।  
सोमवार शाम लगभग चार बजे एसओ अनिल कुमार को मुखबिर ने कच्ची शराब बनाने की सूचना दी।

मौके पर एसओ अपने हमराहियों के साथ बनग्राम सूरपार व खुरम्मपुर में छापेमारी की। वहां पर दो आरोपी श्रीपत और रघुनाथ को  पुलिस ने भागते वक्त दौड़ाकर पकड़ लिया। वहीं मौके पर मौजूद सैकड़ों क्विंटल लहन नष्ट कर दी। इस संबंध में एसओ अनिल कुमार का कहना है कि दो लोगों को गिफ्तार किया गया है। मंगलवार को औपचारिकताएं पूरी कर आरोपियों को जेल भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें